
सिंधिया, जितिन प्रसाद से नीरज शेखर तक... बीजेपी की जीत के खेवनहार बनेंगे दूसरे दलों से आए ये 10 नेता?
AajTak
लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी से आए नेताओं को भी दिल खोलकर टिकट दिए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद से लेकर नीरज शेखर तक, दूसरे दलों से आए नेता लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खेवनहार बनेंगे?
लोकसभा चुनाव में 'अबकी बार, 400 पार' का नारा देकर चुनाव मैदान में उतरी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दूसरे दलों से आए नेताओं पर भी खूब दांव लगाया है. यूपी चुनाव से पहले पार्टी में आए जितिन प्रसाद हों या पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर हों या केरल के पूर्व सीएम एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं के कंधों पर कमल खिलाने की जिम्मेदारी है. ये चेहरे लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खेवनहार बनेंगे? आइए नजर डालते हैं ऐसे 10 चेहरों पर...
नीरज शेखर
नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र हैं. चंद्रशेखर के निधन के बाद सियासत में आए नीरज शेखर ने अपने पिता की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी का समाजवादी पार्टी (सपा) में विलय कर दिया था. नीरज शेखर पूर्वी उत्तर प्रदेश की बलिया लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे हैं. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के टिकट पर मैदान में उतरे नीरज शेखर को हार का सामना करना पड़ा था. सपा ने लोकसभा चुनाव हारने के बाद नीरज को राज्यसभा भेज दिया था. बाद में वे सपा और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे. फिलहाल नीरज बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी ने इस बार उन्हें बलिया लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश में कभी कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरों में से एक हुआ करते थे. 2014 की मोदी लहर में कांग्रेस को मध्य प्रदेश की जिन दो लोकसभा सीटों पर जीत मिली थी, उनमें एक नाम गुना का भी था. गुना से मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में मंत्री रह चुके सिंधिया जीतकर संसद पहुंचे थे. हालांकि, 2019 के चुनाव में सिंधिया गुना से हार गए थे. कांग्रेस ने सिंधिया को राज्यसभा भेज दिया लेकिन बाद में सिंधिया बीजेपी में शामिल हो गए और उन्हें मोदी कैबिनेट में मंत्री भी बना दिया गया. ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार गुना सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं.
ठाकुर जयवीर सिंह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










