
'सिंदूर का सौदा होता रहा लेकिन मोदी जी चुप रहे, जयशंकर... ' पवन खेड़ा ने फिर उठाए सवाल
AajTak
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहना था कि दिल्ली में बैठे रणनीतिकार भी सेना का मनोबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन कई बार ठीक इसके उलट होता है. उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर की वीडियो बाइट चलवाई. उन्होंने कहा, जयशंकर इस तरह का बयान दें, जिससे पूरी दुनिया में हमारी हंसी उड़ रही है. इसलिए राहुल गांधी बार बार कह रहे हैं कि जवाब दीजिए.
ऑपरेशन सिंदूर चर्चा में है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक बार फिर मोदी सरकार और विदेश मंत्री एस जयशंकर पर तीखे सवाल उठाए हैं. दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेड़ा ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को पहले से सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी गई थी. उन्होंने कहा, क्या आपको आतंकियों पर इतना भरोसा था कि आप उन्हें पहले ही सूचित कर देंगे और वे वहीं बैठे रहेंगे? इसे कूटनीति नहीं, मुखबिरी कहते हैं.
कांग्रेस ने वीडियो क्लिप जारी किया
कांग्रेस ने एस जयशंकर का एक वीडियो क्लिप भी सुनाया. खेड़ा ने कहा, क्या इसी मुखबिरी के चलते हाफिज सईद और मसूद अजहर को बचा लिया गया? मसूद अजहर को दूसरी बार क्यों बख्शा गया? हमें अपनी सेना की सुरक्षा को लेकर चिंता है.
अमेरिका का दावा और कूटनीति पर सवाल
पवन खेड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने व्यापारिक समझौता वापस लेने की धमकी देकर युद्धविराम कराया. खेड़ा ने कहा, पिछले पूरे हफ्ते भर ट्रंप अलग-अलग जगहों पर यही बात दोहराते रहे कि उन्होंने युद्ध रुकवाने में मध्यस्थता की. उन्होंने भारत को व्यापार रोकने की धमकी देकर युद्ध रुकवाया. ये बहुत डेंजर्स कमेंट है. खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा, सिंदूर का सौदा होता रहा, लेकिन प्रधानमंत्री जी चुप रहे. विदेश मंत्री (एस जयशंकर) के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा.
उन्होंने आगे कहा, दोनों के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा. हमें नहीं मालूम कि ऐसे कौन से सीक्रेट हैं, मोदी जी के, एस जयशंकर जी के या बीजेपी के अन्य नेताओं के... अमेरिका और चीन के पास... ना अमेरिका पर मुंह खुलता है और चीन पर तो मुंह खुलता है तो सीधे क्लीन चिट देने के लिए मुंह खुलता है. कारण क्या है? देश को नुकसान क्यों पहुंच रहा है. पहलगाम पर न्याय क्यों नहीं मिल पाएगा? क्योंकि आप डरते हैं चीन से, अमेरिका से. आपका मुंह नहीं खुलता है. पूरी दुनिया को मालूम है कि चीन की भूमिका क्या रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










