
'सिंघम' स्टाइल में रेस्क्यू... बाहर से ताला और अंदर काम, पड़ोसी की छत से कूदकर बचाए बच्चे
AajTak
जयपुर की भट्टाबस्ती में एक शख्स बिहार से 500-500 रुपये देकर 22 बच्चों को राजस्थान लाया. यहां वह उनसे बंद कमरे में बाल मजदूरी करवा रहा था. वो भी दिन में 18 घंटे. खाने में सिर्फ दो टाइम खिचड़ी देता था. जो बच्चा मजदूरी करने से मना करता उसकी जमकर पिटाई करता. जब इसकी सूचना एक बाल संस्था और पुलिस को मिली तो उन्होंने वहां रेड मारी और बच्चों को रेस्क्यू किया.
राजस्थान के जयपुर की मशहूर लाख की चूड़ियां या फिर इससे बने गहने किसे पसंद नहीं हैं. हर कोई महिला लाख से बने आभूषणों से खुद का श्रृंगार करना पसंद करती है. लेकिन कभी किसी ने सोचा है कि यह लाख की चूड़ियां कितनी जिंदगियां बर्बाद कर रही हैं. दरअसल, पिंक सिटी की भीतरी गलियों में बनने वाले लाख के गहनों को कोई और नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चे बनाते हैं.
गहनों को बेशक बाल मजदूर बनाते हैं. लेकिन इनसे मिला मुनाफा सिर्फ मालिक को ही नसीब होता है. क्योंकि वे बाल मजदूरों को दो वक्त की रोटी भी ढंग से नहीं देते हैं. हाल ही में पुलिस को एक संस्था के माध्यम से सूचना मिली थी कि यहां एक मकान में कई बच्चों से बाल मजदूरी करवाकर उनसे लाख के गहने बनाए जा रहे हैं.
बच्चों को दूसरे राज्यों से महज 500-500 रुपये में खरीदकर यहां लाया जाता है. फिर उनसे लाख के गहने बनाने का काम करवाया जाता है. अगर कोई बच्चा काम नहीं करता है तो उसकी लाठी-डंडों और रॉड से पिटाई भी की जाती है. खाने में सिर्फ दो टाइम खिचड़ी दी जाती है.
शायद ही इस बात की किसी को भनक लग पाती. क्योंकि यह काम बंद कमरे में छुपके से करवाया जा रहा था. लेकिन सोमवार को जब कुछ बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आईं तो बाहर से गुजर रहे लोगों को शक हुआ. यूं तो ये आवाजें आसपास के लोगों को कई दिनों से आ रही थीं.
लेकिन तब किसी ने भी इस पर गौर नहीं किया. जब सोमवार को कुछ ज्यादा ही जोर की आवाजें आईं तो उन्होंने बचपन बचाओ आंदोलन संस्था को इसकी सूचना दी. फिर भट्टाबस्ती पुलिस को भी यह जानकारी दी गई.
आरोपी शाहनवाज और उसकी पत्नी मौके से फरार जिसके बाद संस्था के साथ भट्टाबस्ती थाना पुलिस सहित एक साथ 8 रेस्क्यू टीम ने भट्टाबस्ती इलाके में मकान पर दबिश दी. इस दौरान आरोपी मालिक ने घर के बाहर ताला लगा रखा था और अंदर पहली मंजिल पर बच्चों से बाल मजदूरी करवा रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










