
सिंगापुर से लौटे इंजीनियर के घर लाखों की चोरी, जेवरात ले गए और बच्चों की चॉकलेट भी खा गए चोर
AajTak
UP Bijnor News: बिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर हुई चोरी में हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने न केवल कीमती सामान चुराया, बल्कि घर में रखी बच्चों की चॉकलेट भी मजे से खाईं.
UP News: बिजनौर की इंद्रलोक कॉलोनी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. मकान मालिक परिवार सहित गांव गया हुआ था, इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी समेत कीमती जेवरात समेट ले गए.
यह मामला इंद्रलोक कॉलोनी गेट नंबर चार के अंदर का है, जहां कामेंद्र सिंह पुत्र कैलाश सिंह का मकान स्थित है. कामेंद्र सिंह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और मूल रूप से गांव सलारपुर, नहटौर के निवासी हैं. बताया गया है कि वह हाल ही में सिंगापुर से लौटे थे और परिवार के साथ गांव गए हुए थे, जिस कारण मकान पर ताला लगा हुआ था.
रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नियमित रूप से दूध देने आने वाले दूधिये ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा. उसने तुरंत इसकी सूचना फोन के जरिए मकान स्वामी को दी. जानकारी मिलते ही कामेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, जहां घर का सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि चोर करीब दस हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं. हैरानी की बात यह भी सामने आई कि चोर बच्चों के लिए रखी गई चॉकलेट तक खा गए.
सूचना मिलते ही शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा.
इस वारदात के बाद इंद्रलोक कॉलोनी में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










