
सिंगापुर में रात 3 बजे बिना डर अकेली चली भारतीय महिला, लोगों ने पूछा–क्या भारत में मुमकिन है?
AajTak
क्या भारत में कोई महिला रात के तीन बजे बिना डर और बिना झिझक अकेले चल सकती है. यही सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से उठ रहा है. वजह है एक वीडियो, जो सिंगापुर का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर शेयर हुए एक वीडियो ने एक बार फिर उस बहस को सामने ला दिया है, जो जानी-पहचानी भी है और सोचने पर मजबूर करने वाली भी. सिंगापुर में रहने वाली एक भारतीय महिला ने रात 3 बजे अकेले घर लौटते हुए अपना वीडियो रिकॉर्ड किया. यह न तो कोई स्टंट था और न ही ध्यान खींचने की कोशिश, बल्कि एक साधारण सा अनुभव था. वीडियो में खाली सड़कें, सन्नाटा और सबसे अहम बात डर का बिल्कुल न होना साफ दिखाई देता है.
यह वीडियो कृतिका जैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. क्लिप में वह तड़के तीन बजे घर जाती नजर आती हैं. न उनके कदमों में जल्दबाजी है, न बार-बार पीछे देखने की बेचैनी और न ही चेहरे पर कोई तनाव. कई लोगों के लिए यही ‘सामान्यता’ सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही.
‘यहां यह कोई लग्जरी नहीं है’ पोस्ट के कैप्शन में कृतिका ने लिखा कि यह पल उनके लिए इतना खास क्यों था. उन्होंने बताया कि सिंगापुर में रात के 3 बजे मैं अकेले घर जा रही हूं. न कोई डर है, न पीछे देखने की जरूरत. भारत में इस वक्त अकेले बाहर निकलने की मैं कल्पना भी नहीं कर सकती. लेकिन यहां यह बिल्कुल सामान्य लगता है. और यही फर्क है.सिंगापुर में यह कोई लग्जरी नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है. मुझे इस शहर से प्यार इसकी इमारतों या टूरिस्ट जगहों की वजह से नहीं, बल्कि इस सुरक्षा के एहसास की वजह से है.
देखें वायरल वीडियो
क्या भारत में ये मुमकिन है?

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












