
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग के मास्टरमाइंड को भारत लाया गया, गुरुग्राम STF ने किया अरेस्ट
AajTak
हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए फायरिंग हमले के मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया को विदेश से भारत डिपोर्ट किया गया, इसके बाद उसे गुरुग्राम STF ने गिरफ्तार कर लिया है. पहले जेरूसलम और बाद में ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में लोकेट किए गए सरधानिया को भारत लाकर उसके खिलाफ रोहित शौकीन की हत्या और फाजिलपुरिया पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हुए फायरिंग हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. इस हमले के मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया को विदेश से भारत डिपोर्ट कर गुरुग्राम के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआत में आरोपी जेरूसलम में लोकेट हुआ था, बाद में उसे ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड से भारत लाया गया.
सुनील सरधानिया का नाम पहले ही फाजिलपुरिया के करीबी और प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की हत्या से जोड़ा जा चुका था. रोहित की हत्या गुरुग्राम के सेक्टर 77 एसपीआर रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने की थी. सरधानिया ने इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर ली थी.
पुलिस ने इस हत्याकांड को गैंगवार और करोड़ों रुपये के लेन-देन से जोड़कर जांच शुरू की थी. मामले में रोहित के दोस्त दीपक नांदल भी मुख्य संदिग्धों में शामिल थे, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर रोहित से अपमान किया और उधार लिए गए पैसे नहीं लौटाए. पुलिस ने बाद में कई शूटरों को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात की.
यह भी पढ़ें: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को मारने आए 5 शूटर का गुरुग्राम में एनकाउंटर, 4 को लगी गोलियां
फायरिंग की घटना में सिंगर राहुल फाजिलपुरिया बाल-बाल बच गए थे. गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर उनकी कार पर दो राउंड गोलियां चलाई गई थीं. इस मामले में पुलिस ने पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
सुनील सरधानिया की गिरफ्तारी और डिपोर्टेशन ने इस मामले के पीछे की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है. गुरुग्राम पुलिस और STF ने पुष्टि की है कि अब आरोपी उनके कब्जे में है और उसे रोहित शौकीन की हत्या और राहुल फाजिलपुरिया पर हमले के आरोपों का सामना करना होगा. जांच अभी भी जारी है और पुलिस यह पता लगा रही है कि किस तरह की गैंग और प्रॉपर्टी विवाद इस हिंसा की वजह बने.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










