
साहिबगंज: एसबीआई की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
AajTak
झारखंड के साहिबगंज (sahibganj) में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों के नुकसान की आशंका है. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
झारखंड के साहिबगंज (sahibganj) में चौक बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा में शनिवार शाम करीब 5:45 बजे भीषण आग लग गई. इस घटना से बैंक को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका है. आग कैसे लगी, इसका कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. आग की वजह से शाखा की तीसरी मंजिल पर ज्यादा नुकसान हुआ है. वहां लोन संबंधी दस्तावेज और अन्य कागजी काम होते हैं.
स्थानीय लोगों ने सबसे पहले बैंक से आग की लपटें निकलते देखीं और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था.
यह भी पढ़ें: लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग... सर्विस सेंटर और शोरूम जलकर खाक
बैंक के वकील प्रेमनाथ तिवारी ने बताया कि लोन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज फायर-प्रूफ सेफ में रखे गए थे, जिससे वे सुरक्षित हैं. हालांकि कई अन्य जरूरी कागजात बाहर थे, जो आग की चपेट में आ सकते हैं. नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो पाएगा, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है.
एसबीआई की यह शाखा एक चार मंजिला इमारत में है, जहां निचली मंजिल पर दुकानें और ऊपर की मंजिलों पर बैंक का काम होता है. आग मुख्य रूप से तीसरी मंजिल पर लगी, जहां लोन डिपार्टमेंट और स्थानीय जिला प्रबंधक (एलडीएम) का कार्यालय है. फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








