
'साहब... सरकार ने उनको कह दिया है ये नहीं चलेगा', दाऊदी बोहरा समुदाय ने PM मोदी को सुनाई भिंडी बाजार में वक्फ के घपले की कहानी
AajTak
बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा,
वक्फ संशोधन कानून 2025 के दो अहम प्रावधानों पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगा दी है. इस बीच गुरुवार को ही दाऊदी बोहरा समुदाय के मुसलमानों ने इस कानून को बनाने के लिए पीएम मोदी का आभार जताने के लिए उनसे दिल्ली में मुलाकात की.
दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों ने मोदी से कहा कि यह उनकी लंबे समय से लंबित मांग थी. इन लोगों ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें उनके 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के दृष्टिकोण पर भरोसा है.
इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वक्फ संशोधन कानून बनाने को लेकर उनके मन में उठे विचार, इस कानून पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से चर्चा की कहानी बताई. उन्होंने कहा कि वे इस बिल पर तीन साल से चर्चा कर रहे थे.
पीएम मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, "बहुत कम लोगों को पता होगा कि जब मेरे मन में वक्फ एक्ट पर काम करने का विचार आया तो सबसे पहले मैंने सैयदना साहब (सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन) से सलाह मशविरा किया.फिर उन्होंने आपको मेरे पास भेजा. मैंने तीन साल तक इनको परेशान किया. मैंने कहा कि आप इसको जरा अपने तरीके से देखिए. आप अपनी लीगल एडवाइस लीजिए, मुझे ड्राफ्ट दीजिए.आप कल्पना नहीं कर सकते, सलाह मशविरा में उन्होंने मेरा इतना साथ दिया. आप जैसे जानकार लोगों से बात कर के ले आए. एक एक शब्द, फुल स्टॉफ, कोमा, क्या करना चाहिए, यहां तक मुझे मदद मिली."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बात उनके लिए कुछ नई नहीं थी. उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम था कि कितनी पीड़ा आपलोग सह रहे हैं. एक्च्युअली वक्फ की जो भावना है आखिर ये किस चीज के लिए है, किसके लिए है. उत्तम से उत्तम कोई मॉडल दे पाएगा तो सैयदना साहब दे पाएंगे.
प्रधानमंत्री ने नए वक्फ कानून के बारे में कहा कि दुनिया देखे कि वक्फ के नाम पर क्या हुआ और अब क्या हो सकता है. और जब गरीब से गरीब इंसान की दुआ मिलेगी तो उसकी ताकत अनेक गुना बढ़ जाती है. हमारा काम है गरीब लोगों के हाथ में अधिकार देना. व्यवस्था देना. हम ऐसे लोगों के लिए इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








