
'साहब मैंने बीवी को मार डाला', पत्नी की हत्या कर पुलिस के सामने पति ने किया सरेंडर
AajTak
पूर्व बर्दवान में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली. दरअसल, लॉटरी की लत के चलते वह काफी कर्जे में था. इसी बात पर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी. रविवार देर रात को गुस्से में पति ने पत्नी का गला घोंट दिया फिर लोहे की रोड से सिर पर हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान में पति ने पत्नी का गला घोंटकर सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया. इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. फिर आरोपी पति पुलिस के पास गया और आत्मसमर्पण कर दिया. मामला भातार थाना क्षेत्र के पनोआ गांव का है. मृतका की पहचान मुमताज बीबी के रूप में हुई.
मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद को लॉटरी खेलने की बुरी लत थी. इसी के चलते वह काफी कर्जे में था. उसने कई बैंकों से लोन लिया हुआ था. पति-पत्नी में इसी बात को लेकर अनबन रहती थी. मृतका के पिता ने बताया कि इसी बात को लेकर उसने हमारी बेटी की हत्या कर डाली.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रहमत शेख की शादी 13 साल पहले पनुआ गांव की मुमताज से हुई थी. रहमत पेशे से राजमिस्त्री है. उसका घर पूर्व बर्दवान के कटवा में है. लेकिन शादी के बाद उसने भातार में जमीन खरीदी. फिर वहीं घर बनाकर पत्नी मुमताज और दो बेटियों के साथ रह रहा था.
रहमत ने लॉटरी खेलने के लिए कई बैंकों से लोन लिया है, जिसके चलते उस पर लाखों का कर्ज है. किश्तों के भुगतान को लेकर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी. रविवार को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ. लेकिन बात इस हद तक बढ़ गई कि गुस्से में रहमत ने मुमताज का गला घोंट दिया. फिर लोहे की रोड से उसके सिर पर वार कर दिया. मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई. लेकिन रहमत वहां से भागने की बजाय सीधे पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया.
पूर्व बर्दवान जिले के एएसपी कल्याण सिन्हा रॉय ने कहा कि रहमत शेख रात को पुलिस के पास आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी का गला घोंटने के बाद लोहे की रोड मारकर उसकी हत्या कर दी है. पुलिस यह सुनकर हैरान रह गई. फिर जब पुलिस उसके साथ घर गई, तो वहां उन्हें बिस्तर पर महिला का शव पड़ा मिला. पास में दोनों बेटियां बैठकर रो रही थीं.
एएसपी ने बताया कि शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. साथ ही आरोपी रहमत को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








