
सासाराम ब्लास्ट पर डीजीपी का बड़ा खुलासा, बोले- बम बनाने वाले ही हुए घायल, इलाज के बाद करेंगे अरेस्ट
AajTak
बिहार में हिंसा को लेकर विपक्ष पुलिस-प्रशासन और सरकार पर हमलावर है. इन सबके बीच सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की. वहीं राज्य के डीजीपी आर. एस. भट्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने सासाराम में हुए ब्लास्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया.
रामनवमी के दौरान भड़की हिंसा की आग में बिहार अभी तक दहक रहा है. इन घटनाओं को लेकर सियासी घमासान भी मचा हुआ है. राज्य में विपक्ष पुलिस-प्रशासन और सरकार पर हमलावर है. इन सबके बीच रोहतास और नालंदा जिले में हिंसा पर सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग की. तो वहीं राज्य के डीजीपी आर. एस. भट्टी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के हालात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है. हिंसा में 109 लोग लिप्त पाए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है. कानून की पूरी ताकत के साथ उपद्रवियों से निपटा जाएगा. राज्य में कानून व्यवस्था खराब करने की साजिश रची गई थी.
ब्लास्ट में घायल होने वाले लोग ही बना रहे थे बम- डीजीपी
डीजीपी आर. एस. भट्टी आगे बताया कि राज्य में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. नई बात सामने आई है कि सासाराम में जो बम ब्लास्ट हुआ था और उसमें जख्मी होने वाले ही बम बना रहे थे. ब्लास्ट के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने इस संबंध में साक्ष्य भी जुटाए हैं, जो कि अपराधियों की साजिश की तस्दीक करते हैं. घायलों के ठीक होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें- नीतीश कुमार
उधर, सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग में वर्तमान हालातों पर चर्चा करते हुए सीएम ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. सीएम ने पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, 'पूरी मुस्तैदी बनाए रखें. उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें. किसी भी परिस्थिति में गड़बड़ी न हो, इस पर नजर बनाए रखें. अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाए.'
'मैं सासाराम से क्षमा मांगना चाहता हूं, लेकिन...'- अमित शाह

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










