
सावरकर पर सियासत, शिंदे-फडणवीस समेत कई नेताओं ने बदली डीपी, महाराष्ट्र में निकाली जाएगी 'गौरव यात्रा'
AajTak
महाराष्ट्र में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के समर्थन में बीजेपी कल पूरे प्रदेश में गौरव यात्रा निकालेगी. वहीं उससे पहले महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम ने सावरकर के समर्थन में अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल ली है. उनके बाद बाकी नेताओं ने अपनी डीपी बदलनी शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के अन्य नेताओं ने वी.डी. सावरकर के समर्थन में ‘गौरव यात्रा’ से पहले मंगलवार को उनकी तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर डीपी (डिस्प्ले पिक्चर्स) पर लगाया. नेताओं ने लिखा ‘मैं सावरकर हूं’ या ‘हम सभी सवारकर हैं’.
बीजेपी और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने घोषणा की कि देश में सावरकर के योगदान का सम्मान करने और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की द्वारा उनकी (सावरकर) आलोचना के जवाब में 30 मार्च से महाराष्ट्र के हर जिले में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी. सोशल मीडिया पर सावरकर की तस्वीर लगाने के साथ नेताओं ने लिखा ‘मैं सावरकर हूं’ या ‘हम सभी सवारकर हैं’.
5 प्वाइंट में समझें सावरकर पर राहुल की पॉलिटिक्स, महाराष्ट्र में क्यों उल्टा पड़ सकता है दांव?
सावरकर जैसे नायकों ने आजादी दिलाई: शिंदे
एकनाथ शिंदे ने सोमवार शाम को सावरकर के समर्थन में अपने ट्विटर की डीपी बदलकर उनकी तस्वीर लगा ली. इसके बाद 28 मार्च को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि सावरकर जैसे नायकों के कारण देश को आजादी मिली. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- मैं सावरकर पर राहुल गांधी के बयान की निंदा करता हूं. सावरकर के सम्मान में हम प्रदेश के हर जिले में सावरकर गौरव यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा के जरिए शिवसेना शिंदे गुट सावरकर के कामों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाएगा साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा जो स्वतंत्रता सेनानी के खिलाफ बयान दे रहे हैं.
राहुल गांधी ने लोकसभा सदस्यता गंवाने के एक दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफी मांगने के सवाल कर कह दिया था- 'मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते.' उनके इस बयान के बाद से ही महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस के सहयोगी नेता उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के इस बयान का विरोध किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










