
सावन महीने के बारे में भी जानती है सीमा हैदर, होटल में 'प्रीति' नाम से रहने पर दी ये सफाई
AajTak
भारत के युवक से प्यार होने के बाद सरहद लांघ कर अवैध रूप से भारत आने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को सावन के पवित्र महीने के बारे में भी काफी जानकारी है. इतना ही नहीं उसने नेपाल के होटल में नाम बदलकर रहने पर भी सफाई दी है और होटल कर्मचारियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों एटीएस की रडार पर हैं और उससे कई बार पूछताछ भी हो चुकी है. सुरक्षा एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हुई है कि क्या सीमा सिर्फ अपने प्रेमी को पाने के लिए सरहद पार कर अवैध तरीके से भारत आई या फिर उसकी मंशा कुछ और थी. अब इस पूछताछ के बाद सीमा हैदर ने आज तक से खास बातचीत की है जिसमें उन्होंने कई बातें कही हैं.
सीमा हैदर को ना सिर्फ सचिन से प्यार है बल्कि वो भारतीय संस्कृति और त्योहारों को भी जानती हैं. सीमा हैदर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें सावन महीने के बार में भी जानकारी है, जब सीमा हैदर से पूछा गया कि वो सावन के बारे में क्या जानती हैं तो उन्होंने कहा कि इस दौरान लोग गंगा से जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हैं और इस महीने की खुशियां मनाते हैं. वहीं सीमा हैदर ने ये भी बताया कि उसे मेंहदी लगाना काफी पसंद है. बता दें कि भारत में सावन के महीने में महिलाओं द्वारा अपने हाथों में मेंहदी लगाने की परंपरा है.
जब सीमा से ये पूछा गया कि वो (सीमा) और सचिन नाम बदलकर नेपाल के होटल में क्यों रहे तो सीमा ने होटल कर्मचारियों पर ही झूठ बोलने का आरोप लगाया. सीमा हैदर ने कहा कि वो लोग एकदम झूठ बोल रहे हैं, हमसे हर दिन पांच सौ रुपये (नेपाली मुद्र) लेते थे और वहां पहचान पत्र को लेकर कोई सख्ती नहीं थी.
वहीं होटल विनायक के मैनेजर के आरोप पर सीमा हैदर ने कहा कि वो पहली बार प्रीति नाम सुन रही हैं, उन्होंने वहां ऐसा कोई नाम नहीं लिखवाया था. सीमा हैदर ने कहा कि वो पाकिस्तान में भी खुद को हिंदू ही मानती थी लेकिन किसी को बताती या जताती नहीं थी क्योंकि फिर वहां उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ता.
पाकिस्तान में करवाचौथ मना चुकी है सीमा हैदर
सीमा हैदर ने ये भी कहा कि वो पाकिस्तान में भी दो बार करवाचौथ मना चुकी हैं. उसने कहा कि नेपाल में भी उसने खुद को मुस्लिम नहीं बताया था और कहा था कि वो हिंदू हैं इसलिए सिर्फ सीमा नाम लिखवाया था. वहीं पहले पति गुलाम हैदर को लेकर सीमा ने कहा कि उसने कभी उससे प्यार से बात तक नहीं की थी क्योंकि उनके बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा और गाली गलौज ही होती थी.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







