
सावन के तीसरे सोमवार पर बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया डीजे, 8 कांवड़ियों की मौत, कई झुलसे
AajTak
सावन के तीसरे सोमवार पर हाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है. यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाया गया डीजे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिसमें आठ कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में कई लोग झुलस भी गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार के हाजीपुर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस घटना के लिए गांव वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया और जब एसडीएम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.
यह हादसा हाजीपुर इंडस्ट्रियल थाना इलाके के सुल्तानपुर में हुआ है. यहां सावन के महीने में गांव के लड़के हर सोमवार को पास के ही हरिहरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जाया करते थे. रविवार की रात को भी लड़के जलाभिषेक के लिए निकले थे. इन लड़कों ने यात्रा के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डीजे का भी इंतजाम किया था.
इस गांव की सड़क ऊबड़-खाबड़ होने की वजह से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के ऊपर से ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. करंट की वजह से ट्रॉली पर सवार लड़के झुलस गए तो कई अफरातफरी के दौरान करंट की चपेट में आ गए. इसकी वजह से घटनास्थल पर ही 8 लोगों की मौत हो गई.
जब अधिकारी पहुंचे तो गांववालों ने किया हंगामा
इस हादसे की खबर होते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने हंगामा किया और बवाल पर उतर आए. स्थानीय लोगों का आरोप था कि बिजली विभाग की लापरवाही हादसे की वजह बनी और हादसे के बाद लगातार सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया और ना ही समय पर बिजली काटी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियो के पहुंचने के बाद भी देर रात तक मृतकों के शव मौके पर ही पड़े रहे.
पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










