
सावधान! मॉनसून की बारिश ने दिल्ली में तोड़ा 41 साल का रिकॉर्ड, 1982 के बाद सबसे ज्यादा बरसात
AajTak
Delhi Rains: देश की राजधानी में भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई है. वहीं, बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
Delhi-NCR Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में लगातार दूसरे दिन झमाझम मॉनसून की बारिश का दौर जारी है. बारिश के चलते राष्ट्रीय राजधानी और आस-पास के इलाकों की तमाम सड़कें और कॉलोनियां जलभराव से बेहाल हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सहित देश के उत्तरी राज्यों में भारी बारिश हो रही है. देश की राजधानी में भारी बारिश ने 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा 153 मिमी बारिश हुई है.
इससे पहले 25 जुलाई 1982 को 169.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी. साल 2003 में 24 घंटे में 133.4 मिमी बारिश हुई थी. वहीं, 2013 में दिल्ली में 123.4 मिमी बारिश हुई थी. वहीं, बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज (रविवार), 9 जुलाई को भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.
रिकॉर्ड तोड़ मॉनसून की बारिश में दिल्ली से राजस्थान तक पानी-पानी
#WATCH | Moderate to heavy rain to continue in Delhi today Delhi's Safdarjung observatory recorded 153mm of rain at 0830 hours today, the highest since 25th July 1982: India Meteorological Department pic.twitter.com/Mz9kIB8geX
IMD के मुताबिक, दिल्ली के नरेला, अलीपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, राजौरी गार्डन, लाल किला, राजीव चौक, आईटीओ और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी. वहीं, नजफगढ़, द्वारका, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, कैथल, नरवाना, बरवाला, सोहना, नूंह में हल्की से मध्यम बारिश होगी.
इसके अलावा पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिलारी और अलवर में भी बारिश होने की संभावना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










