
सावधान! कहीं गीजर ना बन जाए बम का गोला, फटने से पहले देता है ये साइन
AajTak
कड़ाके की ठंड की वजह से बहुत से लोग अपने घर में इलेक्ट्रिक गीजर का यूज करते हैं. ये गीजर गर्म पानी देने के साथ-साथ खतरनाक भी साबित हो सकता है. दरअसल, गीजर फटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कुछ लोग जान तक गंवा चुके हैं. आइये घर में लगे गीजर की सेफ्टी टिप्स के बारे में जानते हैं और उनसे कैसे बचाव करें.
कड़ाके की ठंड में वॉटर गीजर बड़े ही काम का प्रोडक्ट लगता है, लेकिन हर साल गीजर या इमर्शन रॉड की वजह से किसी ना किसी जान तक चली जाती है. कुछ दिन पहले दिल्ली में एक महिला की इलेक्ट्रिक रोड की वजह से मौत हो गई. इतना ही नहीं, उससे पहले कई लोगों के घरों में मौजूद गीजर बम के गोले की तरफ फट चुका है.
इलेक्ट्रिक गीजर को फटने से बचाने के लिए जरूरी है कि उसकी मेंटनेंस कराएं. कई लोग गीजर के मेंटेनेंस का ध्यान नहीं रखते हैं. इसकी वजह से या तो वे लीक होने लगते है. कई बार तो गीजर फट तक जाते हैं.
इलेक्ट्रिक गीजर फटने की मुख्य वजह
गीजर फटने की घटना के पीछे एक बड़ी वजह हाई प्रेशर है. कई बार गीजर का थर्मोस्टेट सेंसर खराब हो जाता है. यह सेंसर एक बार पानी सेट टेम्प्रेचर पर पहुंचने के बाद गीजर में पावर कट कर देता है.
यह भी पढ़ें: गीजर के परखच्चे उड़ने से पहले मिलते हैं ये 5 संकेत, ऐसे रखें सेफ
सेंसर का खराब होना भी वजह

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












