
साल भर अप्रेंटिसशिप, हर महीने 8500 रुपये देने का वादा... दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने तीसरी गारंटी 'युवा उड़ान योजना' का किया ऐलान
AajTak
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने अपनी इस गारंटी को युवा उड़ान योजना का नाम दिया है, जिसके तहत युवाओं को हर महीने 8500 रुपये मिलेंगे और एक साल की अप्रेंटिसशिप प्रदान की जाएगी.
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने अपनी इस गारंटी को 'युवा उड़ान योजना' का नाम दिया है, जिसके तहत बेरोजगार शिक्षित युवक-युवतियों को एक साल की अप्रेंटिसशिप के तहत हर महीने 8,500 रुपये दिए जाएंगे. कांग्रेस की इस गारंटी की घोषणा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने की है.
इस योजना का ऐलान करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है. इस मौके पर हम युवाओं के लिए अपनी तीसरी गारंटी का ऐलान करने जा रहे हैं. युवाओं की पीड़ा पूरे देश में है और दिल्ली भी उससे अछूता नहीं है. बीजेपी और आप दोनों ही युवाओं की नब्ज तक नहीं पूछते. पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में केवल आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला और इसमें दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों सरकारें शामिल हैं. किसी ने भी दिल्ली की सुध नहीं ली.
अपने वादे पूरे करती है कांग्रेस: सचिन
उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस अपने वादों को पूरा करना अपनी जिम्मेदारी समझती है. तू तू मैं मैं की राजनीति खत्म कर हम रचनात्मक राजनीति करेंगे. अगर कांग्रेस जीतती है तो हम खासतौर पर यूथ पर फोकस करेंगे. अगर हम सरकार आती है तो दिल्ली में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप के तहत 8500 रुपये हर महीने देंगे. और युवाओं को इसी दौरान उनकी फील्ड में भी काम दिलाएंगे. दिल्ली में नाम पुकारने की राजनीति देखी जा रही है और लोगों को नए विकल्प की जरूरत है.
पायलट ने इंडिया ब्लॉक में दरार पर बोलते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी राजनीति और परिदृश्य होते हैं. पंजाब में आप और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे के खिलाफ लड़े थे. इंडिया ब्लॉक मजबूत है. हर राज्य इकाई की स्थिति अलग है. लोकसभा चुनाव के बीच लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया ब्लॉक बनाया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










