
साले की हत्या के दोषी को उम्रकैद... नूंह की अदालत का बड़ा फैसला
AajTak
हरियाणा के नूंह की एक अदालत ने एक शख्स को अपने ही साले की हत्या का दोषी पाया. जिसके बाद अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई. साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.
नूंह की एक अदालत ने सिकरावा गांव में अपने साले की हत्या के जुर्म में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय कुमार वर्मा ने दोषी पर 50000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. एक एजेंसी के मुताबिक नवंबर 2008 में पैसों के विवाद में सूरज को उसके साले सतपाल ने गोली मार दी थी.
गोली लगने से गंभीर हालत में सूरज को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसके पिता ने 4 नवंबर को अपनी शिकायत में दावा किया था कि सूरज की हत्या सतपाल और उसके भाइयों कल्लू और रिंकू ने की है.
यह भी पढ़ें: नूंह में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी पहचान और पालतू कुत्तों की बुकिंग के नाम पर करते थे ठगी
जिसके बाद मामले में पिनगवां पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आगे की जांच में सतपाल को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली. इसे अलावा हत्या में इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल, घटनास्थल से खून से सने कपड़े व खाली कारतूस भी बरामद किया था.
हालांकि, कल्लू और रिंकू को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया. नूंह के डीएसपी हरिंदर कुमार ने बताया, "नूंह पुलिस द्वारा जुटाए गए सबूतों और अदालत में अभियोजन पक्ष की मज़बूत दलीलों से सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर यह साबित हो गया कि सतपाल ने ही हत्या की थी. अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाकर मामले का निपटारा कर दिया."

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







