
साले की शादी में ससुराल पहुंचे युवक का पत्नी से कहासुनी के बीच हो गया विवाद, और फिर...
AajTak
राजस्थान के धौलपुर (Dholpur Rajasthan) में साले की शादी में शामिल होने अपनी ससुराल पहुंचे युवक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. इसके बाद युवक ने अवैध हथियार से खुद को गोली मार ली. युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजस्थान के धौलपुर (Dholpur, Rajasthan) के कौलारी थाना इलाके के गांव लल्लू का पुरा में ससुराल आए एक शख्स का उसकी पत्नी से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि शख्स ने खुद को गोली मार ली. इसके बाद खून से लथपथ हालत में परिजनों और पुलिस ने उसे बसई नबाव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर से नाजुक हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है.
जानकारी के मुताबिक, गांव मनरूप का पुरा थाना बसेड़ी निवासी 27 वर्षीय केशव कुशवाहा पुत्र रामेश्वर कुशवाहा कौलारी थाना इलाके के गांव लल्लू का पुरा अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में आया था. केशव के साले की शादी थी. इसी दौरान केशव की उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.
गर्लफ्रेंड से मांगने लगा गिफ्ट में दिया स्मार्टफोन, मना करने पर कर दी प्रेमिका की हत्या
ससुराल में पत्नी के साथ हुई कहासुनी केशव को नागवार गुजरी और उसने तमंचे से खुद को गोली मार ली. घटना की सूचना ग्रामीणों ने कौलारी पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल केशव को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. कौलारी थाना प्रभारी नरेश पोषवाल ने बताया कि युवक को गोली लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










