
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश का कहर, तेज बहाव में बह गई कार, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान, Video
AajTak
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा टल गया. विक्रमपाली के पास नाला पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई. कार में सवार तीन लोगों ने खिड़की खोलकर छलांग लगाई और तैरकर जान बचाई. प्रशासन ने लोगों से नदियों और नालों के बहाव को पार न करने की अपील की है.
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगह सड़कों का पता तक नहीं चल रहा. बरमकेला ब्लॉक के विक्रमपाली के पास सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
जानकारी के अनुसार, उड़ीसा से आ रही एक स्विफ्ट कार में तीन लोग सवार थे. कार सवारों ने नाला पार करने की कोशिश की, जबकि पानी पुल के ऊपर से बह रहा था. तेज बहाव में कार अचानक बेकाबू होकर बहने लगी. देखते ही देखते कार पानी में तिनके की तरह बहने लगी.
पानी के तेज बहाव में बह गई कार
स्थिति गंभीर होती देख कार में बैठे तीनों लोगों ने हिम्मत दिखाई. उन्होंने खिड़की का शीशा खोला और बहाव में छलांग लगाई. तीनों ने तैरकर किसी तरह किनारे पहुंचकर अपनी जान बचाई. अगर थोड़ी देर की देरी होती तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में लगातार बारिश से कई पुल-पुलिया डूब चुके हैं और कई गांवों का संपर्क टूट गया है. जिला प्रशासन ने लोगों को चेतावनी दी है कि बहाव के दौरान नाले-नदियों को पार करने की कोशिश न करें.
लगातार बारिश से कई पुल-पुलिया डूबे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










