
साफ दिखी लेडी कांस्टेबल की 'खुन्नस'... 120 की स्पीड में कार से घसीटकर सब-इंस्पेक्टर को मारा, बॉयफ्रेंड ने दिया साथ
AajTak
लेडी कांस्टेबल और उसके बॉयफ्रेंड ने 100 से ज्यादा की स्पीड में कार से बाइक सवार एसआई को पहले जोरदार टक्कर मारी. इसी बीच सड़क पर जा गिरे घायल को तेज स्पीड कार में बैठे आरोपी घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
MP News: राजगढ़ पुलिस लाइन में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (SI) दीपांकर गौतम की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है. साफ तौर पर दिखाई दे रहा कि महिला कांस्टेबल और उसका बॉयफ्रेंड किस खतरनाक इरादे से 100 की स्पीड में पहले एसआई को कार से टक्कर मारी और फिर वीभत्स तरीके से घसीटते रहे. कार की स्पीड और तेज आवाज बता रही थी कि बहुत ही खतरनाक मंजर था. कार की तेज आवाज से आसपास के लोग तक थर्रा तक गए और घटना को देखने के लिए दौड़ पड़े. एक सीसीटीवी वीडियो से हत्यारों की मानसिकता की खुली कहानी सामने आ गई.
मामला यह है कि पुलिस लाइन में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर दीपांकर गौतम को 10 सितंबर की दोपहर पचोर थाने की महिला कांस्टेबल पल्लवी सोलंकी ने मिलने बुलाया था. इस पर एसआई दीपांकर बाइक से निकले.
ब्यावरा-देवास हाइवे पर कांस्टेबल पल्लवी सोलंकी और उसके प्रेमी करण ठाकुर को एक साथ देख दीपांकर को शक हो गया कि उनके साथ कुछ घटना घट सकती है, तो उन्होंने अपने साथी सुभाष को फोन लगाकर मौके पर आने को कहा. इस पर उनके साथी सुभाष, दीपाकंर के बताई जगह के लिए निकल गए.
इस बीच, जब दीपांकर अपनी बाइक से ब्यावरा-देवास हाइवे पर फुंदा मार्केट के पास जा रहे थे, उसी दौरान उनकी बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. कार में पचोर पुलिस थाने की महिला कांस्टेबल पल्लवी सोलंकी और उसका बॉयफ्रेंड करण ठाकुर बैठे थे. उन्होंने 100 से अधिक की स्पीड में बाइक सवार दीपांकर गौतम को पहले जोरदार टक्कर मारी, जिससे दीपांकर गौतम उछलकर कार के आगे जा गिरे. इसी बीच तेज स्पीड में कार में बैठे आरोपी घायल को घसीटते हुए कुछ दूरी तक ले गए.
वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कार की स्पीड बहुत तेज थी और तेज आवाज आ रही थी. टक्कर के बाद आसपास के बहुत से लोग घटना को देखने के लिए दौड़े. देखें Video:-
उधर, पीछे से आ रहे साथी सुभाष ने घायल एसआई दीपांकर को अस्पताल पहुंचाया. जहां से बाद में गंभीर हालत में उन्हें भोपाल रैफर कर दिया लेकिन बीच रास्ते में दीपांकर ने दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें: Police SI का मर्डर: लेडी कॉन्स्टेबल ने कार से मारी टक्कर, फिर बॉयफ्रेंड संग थाने में किया सरेंडर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










