
साधु बनकर नेवी अधिकारी की पत्नी से ठगी... 100 से अधिक CCTV कैमरे खंगालने पर 3 गिरफ्तार
AajTak
पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि 5 अप्रैल को आरोपियों ने साधु बनकर अफ्रीका एवेन्यू रोड के पास एक नौसेना अधिकारी की पत्नी से पैसे और जेवर ठग लिए. आरोपी ने पहले पीड़ित महिला को आशीर्वाद के लिए एक धातु के बर्तन में पैसे रखने को कहा. जैसे ही पीड़ित ने ऐसा किया, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी सोने की अंगूठी छीन ली.
दिल्ली पुलिस ने एक नौसेना अधिकारी की पत्नी से पैसे और ज्वेलरी ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान देबू नाथ (20), विनोद कामत (45) और राजेंद्र शर्मा (50) के रूप में हुई है.
पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि 5 अप्रैल को आरोपियों ने साधु बनकर अफ्रीका एवेन्यू रोड के पास एक नौसेना अधिकारी की पत्नी से पैसे और जेवर ठग लिए. आरोपी ने पहले पीड़ित महिला को आशीर्वाद के लिए एक धातु के बर्तन में पैसे रखने को कहा. जैसे ही पीड़ित ने ऐसा किया, आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी सोने की अंगूठी छीन ली.
ये भी पढ़ें- नफीस के बाद अब राशिद की खुली पोल... बाबा बनकर मेरठ पहुंचा और खुद को बताया अन्नू
'पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच'
पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए ने आसपास के इलाकों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की. सीसीटीवी कैमरों की लगातार जांच के बाद पुलिस टीम को एक ऑटो-रिक्शा का पंजीकरण नंबर मिला, जो सुनीता देवी के नाम पर पंजीकृत पाया गया. सुनीता से पूछताछ करने पर उसने कहा कि वो विनोद कामत नामक शख्स को किराए पर ऑटो दिया था.
'800 रुपये में किराए पर लेता था ऑटो रिक्शा'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










