
सात महीने के मासूम की आवारा कुत्तों ने ली जान, नोएडा की हाईराइज सोसायटी में खौफनाक घटना
AajTak
नोएडा के सेक्टर-39 में हाईराइज सोसायटी से डॉग बाइट का मामला सामने आया है. यहां आवारा कुत्तों ने डेढ़ साल के मासूम को नोच-नोचकर घायल कर दिया. सोसायटी के लोगों ने बच्चे को तुंरत अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते हैं.
उत्तर प्रदेश में डॉग बाइट के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ज्यादातर मामले हाईराइज सोसायटियों से सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में एक बार फिर सेक्टर-39 के लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में आवारा कुत्तों ने सात महीने के मासूम को नोच कर मार डाला. कुत्तों ने बच्चे को इतनी बुरी तरह काटा कि उसकी आंतें तक बाहर आ गईं. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
मूलरूप से मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले राजेश और उसकी पत्नी मजदूरी का काम करते हैं. नोएडा में ही किराए के मकान में रहते हैं. साथ में उनका सात महीने का बेटा अरविंद भी साथ में रहता था. पति-पत्नी को इन दिनों सेक्टर-39 के लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में रिपेयरिंग का काम मिला था.
दोनों सात महीने के बेटे अरविंद को भी काम के दौरान साथ ही लेकर आते थे. सोमवार को दंपति ने बेटे को साइट के पास ही चादर बिछा कर लेटा दिया था और खुद सोसायटी में काम कर रहे थे. तभी शाम 4 बजे कुछ आवारा कुत्तों ने मासूम अरविंद पर हमला कर दिया. उन्होंने बच्चे को बुरी तरह नोचा, जिससे उसके पेट से आंतें भी बाहर आ गईं.
सोसायटी के कुछ लोगों ने जब देखा तो तुरंत कुत्तों को वहां से भगाया और फौरन बच्चे को यथार्थ अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान देर रात 12 बजे बच्चे की मौत हो गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल बच्चे के माता-पिता से पूछताछ कर रही है.
सोसायटी के अंदर आवारा कुत्तों को खिलाते-पिलाते हैं उधर, सोसायटी के लोगों ने बताया कि यहां अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. डॉग लवर आवारा कुत्तों को सोसायटी के अंदर ही फीड करते हैं. इसलिए सोसायटी में आवारा कुत्तों की संख्या भी काफी ज्यादा हो गई है. नोएडा प्राधिकरण से कई बार इसकी शिकायत भी की गई है. लेकिन बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होती.
देर रात 12 बजे हुई बच्चे की मौत सोसायटी के रहने वाले एक शख्स ने बताया कि सोमवार शाम 4 बजे देखा कि कुछ कुत्ते छोटे से बच्चे को काट रहे हैं. बच्चा जोर-जोर से रो रहा था. हम फौरन वहां पहुंचे और कुत्तों को भगाया. लेकिन बच्चा तब तक बुरी तरह जख्मी हो चुका था. उसकी आंतें भी बाहर आ गई थीं. तुरंत उसके माता-पिता को बुलाया गया और बच्चे को लेकर हम सब यथार्थ अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया. लेकिन देर रात 12 बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










