
साढ़े 7 करोड़ में बिक रहे हैं मेसी के आंसू, जिस टिशू से पोछी आंख उसकी हो रही नीलामी
AajTak
फुटबॉल खिलाड़ी मेसी के इस्तेमाल किए गए इस टिशू पेपर को नीलाम करने का फैसला लिया गया है. Meikeduo नाम की वेबसाइट पर इसकी नीलामी की जाएगी जिसकी कीमत एक करोड़ डॉलर रखी गई है. भारतीय मुद्रा में अगर बात करें तो इसकी कीमत 7,44,44,550 रुपये होगी.
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने बीते दिनों उस समय फुटबॉल जगत को चौंका दिया था जब उन्होंने बार्सिलोना को अलविदा कह दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बार्सिलोना से अलग होने के ऐलान के साथ ही मेसी भावुक हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे. (तस्वीर - Lionel Messi) उनका यह फैसला वास्तव में मेसी के सभी प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक क्षण था. अब, इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई जो आपको हैरान कर सकती है. यह खबर उस टिशू पेपर के बारे में है जिससे मेसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बार-बार अपने आंसू पोंछ रहे थे. (तस्वीर - Lionel Messi) जी हां, अब मेसी के इस्तेमाल किए गए इस टिशू पेपर को नीलाम करने का फैसला लिया गया है. Meikeduo नाम की वेबसाइट पर इसकी नीलामी की जाएगी जिसकी कीमत एक करोड़ डॉलर रखी गई है. भारतीय मुद्रा में अगर बात करें तो इसकी कीमत 7,44,44,550 रुपये होगी. (तस्वीर - Lionel Messi)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











