
साजिश, मर्डर और लाश के टुकड़े... कोलकाता में बांग्लादेशी MP अनवारुल अजीम के मर्डर में अब तक क्या खुलासे हुए?
AajTak
सीआईडी के महानिरीक्षक (आईजी) अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि पुलिस के पास पुख्ता जानकारी है कि अनवर की हत्या की गयी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल वह इस मामले की गहनता से तहकीकात में जुटे हैं. बंगाल पुलिस अभी तक बांग्लादेशी सांसद का शव बरामद नहीं कर सकी है.
बांग्लादेश से भारत आए आवामी लीग के सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम अनवर की पश्चिम बंगाल में ‘निर्ममता से हत्या’ के मामले की जांच की राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गयी है. इस बीच घटना में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त कर ली गई है. फॉरेंसिक टीम ने न्यू टाउन थाने के सामने कार के अंदर से सैंपल एकत्र किए. कार के मालिक ने इसे किराए पर दिया था और फिलहाल वह न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में है.
वहीं इस मामले में लगातार अहम खुलासे हो रहे हैं. आरोपियों ने कितनी निर्ममता से बांग्लादेशी सांसद की हत्या की थी उसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे. अनवारुल अजीम कोलकाता विजिट पर आए थे और 13 तारीख से वो लापता चल रहे थे. उनकी बेटी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन जब वो संपर्क नहीं कर पाईं तो उन्होंने भारत में अपने परिचित गोपाल विश्वास से संपर्क किया और इसके बाद बिस्वास ने कोलकाता में शिकायत दर्ज कराई थी.
निर्मम तरीके से हुई हत्या
बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की 13 मई को न्यू टाउन स्थित एक फ्लैट में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. हत्यारों के सिर पर खून सवार था और उन्होने सांसद के सिर पर किसी धारदार हथियार से भी वार किया. अनवारुल की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े किए गए ताकि कहीं और फेंका जा सके. इसके लिए अलग-अलग तारीखों- 14, 15 और 18 मई को फ्लैट से शरीर के टुकड़े निकाले गए.
दो लोगों को शव के हिस्सों को ठिकाने लगाने का काम दिया गया था. ये दोनों लोग फरार हैं. पुलिस के लिए शव के हिस्सों को ढूंढना मुश्किल हो गया है. पुलिस को न्यू टाउन के फ्लैट से छोटे-छोटे प्लास्टिक बैग मिले हैं और पुलिस को आशंका है कि शरीर के अंग छोटे-छोटे प्लास्टिक बैग में भरकर निकाले गए हैं.
यह भी पढ़ें: गला दबाकर कत्ल, शव के किए टुकड़े... कोलकाता में बांग्लादेशी सांसद के मर्डर केस में बड़ा खुलासा

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










