
साजिशन बैंक अकांउट फ्रीज किया, हमें असहाय बना चुनाव में उतारना चाहती है सरकार... कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
AajTak
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी है. ये नहीं जो सत्ता में है, उनका संसाधन पर एकाधिकार हो, ये नहीं उनका मीडिया पर एक अधिकार हो, ये नहीं हो कि सत्ताधारी दल का संवैधानिक तथा न्यायिक एजेंसियों जैसे आईटी, ईडी, चुनाव आयोग पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण हो.
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की गुरुवार को अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष चुनाव जरूरी हैे. ये नहीं जो सत्ता में हैं, उनका संसाधन पर एकाधिकार हो, ये नहीं उनका मीडिया पर एकाधिकार हो, ये नहीं हो कि सत्ताधारी दल का संवैधानिक और न्यायिक एजेंसियों जैसे आईटी, ईडी, चुनाव आयोग पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण हो.
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के हस्तपेक्ष के बाद इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर जो तथ्य निकलकर सामने आए, वो चिंताजनक और शर्मनाक हैं. इससे देश की छवि को ठेस पहुंची है. हमारे देश में पिछले 70 सालों में निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ लोकतंत्र की जो छवि बनी थी, उस पर प्रश्नचिह्न लग गया है.
सत्ताधारी दल खेल रहा खतरनाक खेल
खड़गे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदा बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार दिया था. उसके तहत मौजूदा सत्ताधारी दल ने हजारों करोड़ रुपये से ज्यादा अपने अकाउंट में भर लिए हैं जबकि दूसरी तरफ साजिशन मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी से चुनाव न लड़ें और ना लड़ पाएं. ये सत्ताधारी दल द्वारा खतरनाक खेल है, इसके दूरगामी प्रभाव होंगे क्योंकि लोकतंत्र को बचाना है तो समानता होनी चाहिए.
खड़गे ने कहा कि सत्ताधारी दल द्वारा खतरनाक खेल खेला जा रहा है. इससे स्पष्ट है कि किसी राजनीतिक दल को असहाय बनाकर चुनाव लड़ने में बाधा उत्पन्न कर उसे निष्पक्ष चुनाव नहीं कहा जा सकता. आम नागरिक देख सकते हैं कि बीजेपी ने चुनाव चंदा बॉन्ड से 56 फीसदी पैसे हासिल किए हैं जबकि कांग्रेस को 11 फीसदी ही मिले हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










