
साउथ सिंडिकेट, शराब की बल्क डील और 100 करोड़ का लेन-देन... शराब घोटाले पर पढ़ें CBI की पूरी थ्योरी
AajTak
BRS नेता के कविता की कस्टडी के लिए CBI ने कोर्ट में दलील दी कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में के कविता का बड़ा रोल रहा है. कविता इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं. एक बड़े बिजनेसमैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. केजरीवाल ने उन्हें आबकारी नीति के जरिए सपोर्ट करने का आश्वासन दिया था.
दिल्ली शराब नीति और धन शोधन घोटाले मामले में जांच एजेंसियां ताबड़तोड़ एक्शन ले रही हैं. शुक्रवार को सीबीआई ने BRS नेता के. कविता को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने कोर्ट से उनकी पांच दिन की कस्टडी मांगी है. के. कविता को प्रोडक्शन वारंट पर तिहाड़ जेल से लाया गया. इसके साथ ही जांच एजेंसी ने ट्रायल कोर्ट को इस पूरे घोटाले में के कविता की भूमिका के बारे में भी सिलसिलेवार बताया. सीबीआई ने इस कथित घोटाले की अब तक की जांच में थ्योरी, किरदार और किस आरोपी ने क्या भूमिका निभाई है, उसके बारे में भी खुलासा किया है.
कविता की कस्टडी के लिए CBI ने कोर्ट में दलील दी कि आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ की रिश्वत अरेंज करने में के कविता का बड़ा रोल रहा है. कविता इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं. एक बड़े बिजनेसमैन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. केजरीवाल ने उन्हें आबकारी नीति के जरिए सपोर्ट करने का आश्वासन दिया था. सीबीआई ने कहा कि के कविता ने हैदराबाद में उसी बिजनेसमैन से मुलाकात की थी. यानी वो बिजनेसमैन विजय नायर के कविता के संपर्क में भी था. बिजनेसमैन ने कविता से 100 करोड़ रुपये की अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करने के लिए कहा था. कविता ने इस पैसे का इंतजाम करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. के कविता, तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. CBI ने अपनी दलीलों के समर्थन में सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान का हवाला दिया.
'विजय नायर को 100 करोड़ रिश्वत देने का आरोप'
विजय नायर को AAP नेताओं के कहने पर साउथ ग्रुप (अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर शरत रेड्डी, बीआरएस नेता के कविता, वाईएसआरसीपी के लोकसभा सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा) से करीब 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी. साउथ ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुचीबाबू ने किया था. तीनों को ही शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें: शराब घोटाला मामले में के कविता को CBI ने किया अरेस्ट, पहले ED ने किया था गिरफ्तार
'के कविता ने बातचीत के लिए शरत रेड्डी को आगे किया'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










