
साउथ कोरिया, नॉर्वे और कनाडा... 24 घंटे में तीन देशों में विमान हादसे, 179 लोगों ने गंवाई जान
AajTak
बीते 24 घंटे में तीन देशों में तीन बड़े विमान हादसे हुए. पहला बड़ा प्लेन हादसा दक्षिण कोरिया में हुआ. इसमें सभी 179 लोगों की मौत हो गई. दूसरा हादसा- कनाडा के हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर हुआ. तीसरा हादसा- नॉर्वे के ओस्लो एयरपोर्ट पर हुआ.
ये साल जाते-जाते गहरे जख्म दे गया है. जख्म भी ऐसे जो कभी भर नहीं पाएंगे. दरअसल, बीते 24 घंटे में तीन देशों में तीन बड़े विमान हादसे हुए. पहला बड़ा प्लेन हादसा दक्षिण कोरिया में हुआ. यहां मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 181 लोगों को ले जा रहे जेजू एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, उसमें आग लग जाने से 179 लोगों की मौत हो गई. दूसरा हादसा- कनाडा के हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर हुआ, यहां एयर कनाडा के एक विमान की एयरपोर्ट पर खतरनाक लैंडिंग हुई, जिसमें विमान रनवे से फिसल गया और लैंडिंग गियर टूट जाने के कारण उसमें आग लग गई. यह घटना तब हुई जब विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई और उसके विंग्स रनवे से टकरा गए, इसके चलते उसमें आग लग गई. तीसरा हादसा- नॉर्वे के ओस्लो एयरपोर्ट पर हुआ.
सबसे पहले बात करते हैं साउथ कोरिया विमान दुर्घटना की. रविवार को साउथ कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एय़रपोर्ट पर 181 लोगों को ले जा रहे जेजू एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में आग लगने से 179 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 लोगों को बचा लिया गया है. यह देश के इतिहास में सबसे घातक विमानन आपदाओं में से एक बन गई.
15 साल पुराना विमान बोइंग 737-800 जेट थाईलैंड के बैंकॉक से आया था. वह रनवे से उतर गया, लेकिन विमान का लैंडिंग गियर खराबी के कारण बंद था, और एयरपोर्ट पर सुबह 9.07 बजे (स्थानीय समय) उतरने का प्रयास करते समय वह कंक्रीट की बाड़ से टकरा गया. अधिकारियों को संदेह है कि लैंडिंग गियर में खराबी संभवतः पक्षी के टकराने के कारण हुई थी. विमान के बाढ़ से टकराते ही उसमें आग लग गई, और विमान के कुछ हिस्सों में धुआं उठा और आग की लपटें चारों तरफ फैल गईं.
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के अनुसार हादसे में 179 लोग मारे गए. इसमें 83 महिलाएं, 82 पुरुषों की पहचान हो गई है, शेष की शिनाख्त नहीं हो सकी है. आपातकालीन कर्मचारियों ने दो लोगों को बचाया जो होश में थे.
कनाडा में हुआ दूसरा हादसा दूसरा हादसा कनाडा में हुआ. यहां एयर कनाडा की एक फ्लाइट हैलिफैक्स एयरपोर्ट पर खतरनाक लैंडिंग हुई. लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया. उसका लैंडिंग गियर टूट गया. टूटे हुए लैंडिंग गियर के साथ उतरने के बाद उसमें आग लग गई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ये घटना तब हुई जब विमान के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई, जिससे विंग रनवे से टकरा गया और आग लग गई. आपातकालीन दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई और विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










