
साउथ एक्ट्रेस हेमा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप
AajTak
क्राइम ब्रांच ने 20 मई को रेव पार्टी पर छापा मारा था. रात 2 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम जन्मदिन की पार्टी की आड़ में आयोजित किया जा रहा था. बेंगलुरु पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स डिवीजन ने छापा मारा था, जिसमें कई लोग शामिल थे. पुलिस ने मौके से 73 पुरुष और 30 महिलाओं को हिरासत में लिया था, जिनमें दो तेलुगु अभिनेत्री भी शामिल थीं.
बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में क्राइम ब्रांच ने सोमवार को तेलुगु एक्ट्रेस हेमा को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले बेंगलुरु पुलिस की सीसीबी ने हेमा सहित आठ लोगों को नोटिस भेजा था. हेमा से पूछताछ के बाद उन्हें क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, शहर के बाहरी इलाके में आयोजित एक रेव पार्टी में शामिल करीब 86 लोगों के ब्लड सैंपल में ड्रग की पुष्टि हुई थी. इनमें एक्ट्रेस हेमा भी शामिल थीं. इसी संबंध में क्राइम ब्रांच ने पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
इस रेव पार्टी पर बेंगलुरु पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स डिवीजन ने छापा मारा था, जिसमें कई लोग शामिल थे. पुलिस ने मौके से 73 पुरुष और 30 महिलाओं को हिरासत में लिया था, जिनमें दो तेलुगु अभिनेत्री भी शामिल थीं. इन सभी के ब्लड सैंपल लिए गए थे. रिपोर्ट आने पर 59 पुरुषों के ब्लड सैंपल्स में ड्रग्स की पुष्टि हुई है, जबकि 27 महिलाओं के ब्लड सैंपल्स में भी ड्रग्स की पुष्टी हुई. कुल मिलाकर, पार्टी में मौजूद 103 में से 86 लोगों ने ड्रग्स का सेवन किया था.
पार्टी में बड़ी मात्रा में मिला था ड्रग्स
रेव पार्टी पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने रेड मारी थी. इसके बाद मामला केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को ट्रांसफर कर दिया गया था. इससे पहले केस हेब्बागोडी पुलिस स्टेशन में भी ट्रांसफर हुआ था. यहां 104 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मौके से पुलिस ने 14.40 ग्राम एमडीएमए गोलियां, 1.16 ग्राम एमडीएमए क्रिस्टल, छह ग्राम हाइड्रो कैनबिस, पांच ग्राम कोकीन, कोकीन लगा 500 रुपये का नोट, छह ग्राम हाइड्रो गांजा, पांच मोबाइल फोन, दो वाहन, 1.5 करोड़ रुपये के म्यूजिम सिस्टम आदि जब्त किए थे.
जन्मदिन की आड़ में चल रही थी रेव पार्टी
गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच ने 20 मई को रेव पार्टी पर छापा मारा था. रात 2 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम जन्मदिन की पार्टी की आड़ में आयोजित किया जा रहा था. इस पार्टी में एक और तेलुगु एक्ट्रेस आशी रॉय को पुलिस ने हिरासत लिया था. हालांकि उन्होंने कहा था कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि किस तरह की पार्टी चल रही है. उनके ब्लड सैंपल में ड्रग्स की पुष्टि नहीं हुई. उन्होंने दावा किया कि वह पार्टी में मौजूद थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि अंदर क्या चल रहा है. कथित तौर पर फार्महाउस का मालिक कॉन कार्ड के मालिक गोपाल रेड्डी हैं और पार्टी का आयोजन हैदराबाद के एक व्यक्ति वासु ने किया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



