साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पीटकर कर दिया अपना काम, अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया, ये है ताजा समीकरण
AajTak
साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को सुपर-8 में गुरुवार (26 फरवरी) को पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गया है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो एडेन मार्करम रहे, जिन्होंने अपनी धुआंधार पारी से मैच एकतरफा बना दिया. अब जान लेते हैं भारत के लिए क्वालिफिकेशन का क्या समीकरण है.
तो वही हुआ, जिसका तमाम भारतीय फैन्स इंतजार कर रहे थे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय दर्शकों का एक बड़ा वर्ग वेस्टइंडीज के खिलाफ हो रहे मैच में साउथ अफ्रीका टीम का सपोर्ट करता नजर आया.
जब-जब ब्रॉडकास्ट का कैमरा इन भारतीय फैन्स की तरफ जा हा था, ये फैन्स साउथ अफ्रीकी जर्सी दिखाकर इशारा कर रहे थे, मानों बता रहे हो कि वो केवल साउथ अफ्रीका को जीतते हुए देखना चाहते हैं, ठीक वैसा ही हुआ. सुपर-8 में गुरुवार (26 फरवरी) को हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत की थी.
The Proteas inch closer to a #T20WorldCup semi-final spot with a comprehensive win over the West Indies 👌 📝: https://t.co/7sIwZ3AL3T pic.twitter.com/00jaM4QsVT
साउथ अफ्रीका ने इस मुकाबले को जीतकर ग्रुप 1 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने की ओर एक और कदम बढ़ा लिया. ग्रुप 1 से अभी सेमीफाइनल की तस्वीर साफ नहीं हुई है. वहीं ग्रुप 2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है.
दरअसल, भारतीय टीम को जिम्बाब्वे संग आज (26 फरवरी) के चेन्नई में होने वाले मुकाबले से पहले समीकरण था कि वेस्टंडीज की टीम को साउथ अफ्रीका हराए और वैसा ही हुआ. अब भारतीय टीम को जिम्बाब्वे को हराना होगा और रविवार (1 मार्च) को अपने अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज को पटखनी देनी होगी. विंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम के 4 पॉइंट हो जाएंगे, ऐसे में नेट रन रेट का कोई मतलब नहीं रह जाएगा.
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज सुपर-8 मुकाबले में क्या हुआ? साउथ अफ्रीका के लिए यह एक बड़ी जीत है, वे इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारे हैं. यह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की पहली हार है, जिसने शुरुआत में 83/7 के स्कोर के बाद बहुत बहादुरी से वापसी की, लेकिन साउथ अफ्रीका ने बाकी गेम में दबदबा बनाए रखा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










