साउथ अफ्रीका को दोहरी मार, गुवाहाटी टेस्ट से बाहर होंगे साइमन हार्मर? मार्को जानसेन भी चोटिल... जानें पूरा मामला
AajTak
कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीकी टीम की जीत की इबारत लिखने वाले साइमन हार्मर के गुवाहाटी टेस्ट में खेलने पर संशय है. दरअसल, वो कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं. वहीं मार्को जानसेन भी चोटिल बताए जा रहे हैं.
साउथ अफ्रीका ने भारत को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में 30 रनों से हराया था. इस टेस्ट में बावुमा ब्रिगेड ने भारतीय टीम को जीत के लिए महज 124 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन शुभमन ब्रिगेड ये रन भी नहीं बना सकी. नतीजतन अफ्रीकी टीम ने भारत में 15 साल बाद टेस्ट मैच जीत में हासिल की.
अब साउथ अफ्रीकी टीम भारत में टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत के कगार पर है. क्योंकि अब गुवाहाटी में होने वाला दूसरा टेस्ट ड्रॉ भी कप्तान टेम्बा बावुमा की टीम को सीरीज जीत दिलाने के लिए काफी होगा. हालांकि उनकी तैयारियों में कुछ खलल भी पड़े हैं.
An unforgettable first Test. ✨️ Simon Harmer’s superb Player of the Match display stands as the second-best return by a South African in Tests on Indian soil. 👏🔥 An achievement of immense class and composure. 🇿🇦💪 pic.twitter.com/Kq79ceSRXl
News18 की रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता टेस्ट के 'प्लेयर ऑफ द मैच' साइमन हार्मर को कंधे की समस्या है, जबकि लेफ्ट-आर्म पेसर मार्को जानसेन जैनसन भी हल्की चोट से जूझ रहे हैं. दोनों खिलाड़ियों ने मंगलवार को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाए, वही अस्पताल जहां शुभमन गिल का गर्दन का इलाज हुआ था.
मेहमान टीम ने ईडन गार्डन्स में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (2025-27) पॉइंट टेबल में भी छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. उसकी यह जीत भारत में 2010 के बाद उनकी पहली टेस्ट जीत रही.
उन्हें चौथे स्थान से उठाकर 66.67 PCT तक ले गई, जिससे वे टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के ठीक पीछे पहुंच गए हैं. श्रीलंका तीसरे स्थान पर खिसक गया है और भारत 54.17 PCT के साथ चौथे स्थान पर चला गया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











