
साइबर अपराध के खिलाफ CBI का 'ऑपरेशन चक्र', 76 ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
ऑपरेशन चक्र-2 के तहत सीबीआई ने देश के 76 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें 32 मोबाइल फोन, 48 लैपटॉप/हार्ड डिस्क, 33 सिम कार्ड और पेन ड्राइव्स आदि जब्त की गईं. कई बैंक खातों को फ्रीज भी किया गया है.
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने गुरुवार को देश के 76 ठिकानों पर छापेमारी की. ऑपरेशन चक्र-2 के तहत सीबीआई ने साइबर फ्रॉड के पांच केस रजिस्टर किए थे. इसमें 100 करोड़ का क्रिप्टो स्कैम भी शामिल था. इसमें देश के कई लोगों को 100 करोड़ का चूना लगाया गया था.
इस केस में फर्जी क्रिप्टो माइनिंग ऑपरेशन का झांसा देकर 100 करोड़ की ठगी की गई थी. सीबीआई ने वित्तीय खुफिया इकाई (FIU) के इनपुट्स पर केस रजिस्टर किया था.
Amazon और Microsoft के नाम पर हुई ठगी
इसके अलावा दो केस Amazon और Microsoft की शिकायत पर दर्ज हुए थे. दोनों का कहना था कि जालसाज ने कॉल सेंटर्स खोले और खुद को इन कंपनियों का टेक्निकल सपोर्ट बताया और लोगों को ठगा. अब सीबीआई ने 9 कॉल सेंटर्स की जांच की है.
सीबीआई इस केस में अमेरिका की एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI), इंटरपोल आदि की मदद भी ले रही है. इसके साथ ही ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA), सिंगापुर पुलिस फोर्स, जर्मनी की BKA भी सीबीआई की मदद कर रही है.
सीबीआई ने आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










