
साइड मिरर टकराने पर हुआ विवाद, बाइक सवार युवक के सीने पर तानी पिस्टल, गुरुग्राम में खौफनाक रोड रेज
AajTak
गुरुग्राम में रोड रेज की गंभीर घटना सामने आई है. मामूली साइड मिरर टकराने पर कार सवार ने बाइक सवार युवक के सीने पर पिस्टल तान दी. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
साइबर सिटी गुरुग्राम की सड़कों पर रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. मामूली साइड मिरर टकराने के विवाद में एक कार सवार ने बाइक सवार युवक के सीने पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी. आरोपी ने दो बार हथियार को कॉक भी किया. पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
पीड़ित की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है. वह मूल रूप से महेंद्रगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम के सेक्टर-5 में रहता है. विनोद 26 जनवरी की शाम करीब 4 बजे बाइक से ऑफिस से घर लौट रहा था. जब वह रेलवे रोड पर सदर बाजार डाकखाना के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक का साइड मिरर एक एमजी हेक्टर कार से हल्के से टकरा गया.
रोड रेज की घटना सीसीटीवी में कैद
विनोद के मुताबिक यह टक्कर कार चालक की गलती से हुई थी, लेकिन इसके बाद कार सवार ने उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी. जब विनोद ने कारण पूछा तो आरोपी बहस करने लगा. कुछ ही पलों में आरोपी ने कार की पिछली सीट से पिस्टल निकाली और सीधे विनोद के सीने पर तान दी.
पीड़ित ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन मौके पर मौजूद लोग डर के कारण बीचबचाव के लिए आगे नहीं आए. विनोद ने जब घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया और कार में बैठी महिला को दे दिया. कुछ देर बाद मोबाइल उसे वापस कर दिया गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










