
साइकिल पर आए लड़के को 10-10 अमेरिकी पुलिसवाले भी न पकड़ पाए...वीडियो वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छोटी-सी साइकिल वाले को पकड़ने में अमेरिकी आर्मी के जवान नाकाम दिखते हैं. जवान पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन लड़का चकमा देकर भाग निकलता है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
अमेरिका के शिकागो शहर ने रविवार को एक बेहद नाटकीय और असामान्य नजारा देखा गया, जब एक साइकिल सवार ने यूएस बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स से डाउनटाउन के बीचोंबीच चौंकाने वाले अंदाज़ में पीछा छुड़ा लिया. यह घटना एक राहगीर ने वीडियो में कैद कर ली, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वायरल क्लिप में साइकिलिस्ट बार-बार चिल्लाते हुए सुनाई देता है कि आई एम नॉट अ यूएस सिटीजन और कम ऑन. इसी दौरान उसका फोन जेब से गिर जाता है. एक एजेंट उसे देखकर कहता है कि यू ड्रॉप्ड योर फोन. जैसे ही साइकिलिस्ट फोन उठाने के लिए रुकता है.एजेंट्स उसकी तरफ दौड़ते हैं, लेकिन वह तुरंत बाइक पर चढ़ता है और तेजी से भाग निकलता है. एजेंट्स पीछे छूट जाते हैं.अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बाद में उस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया या उसके खिलाफ कोई केस दर्ज हुआ.
सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स का मजाक उड़ाया जाने लगा. एक यूजर ने लिखा कि मुझे पता है यह डरावना होना चाहिए, लेकिन आखिर 20 लोग एक साइकिलिस्ट को कैसे नहीं पकड़ पाए? शुरुआत में तो वह साइकिल लेकर भाग ही रहा था, उस वक्त भी कोई पकड़ नहीं सका.
एक अन्य ने मजाक भरे अंदाज में कहा कि इतना सारा पैरामिलिट्री इक्विपमेंट पहनने का यही नतीजा होता है. वजन इतना बढ़ जाता है कि भाग ही नहीं पाते.
देखें वीडियो

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











