
सांसद इंजीनियर राशिद को अदालत से राहत, 12 अक्टूबर तक बढ़ी अंतरिम जमानत
AajTak
सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत की अवधि को अदालत ने 12 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है. उनके वकील ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने राशिद की अंतरिम जमानत आगे बढ़ते हुए उन्हें 13 अक्टूबर को संबंधित जेल के समक्ष सरेंडर करने का निर्देश दिया है.
जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से सांसद इंजीनियर राशिद की अंतरिम जमानत की अवधि 12 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है. उनके वकील ने यह जानकारी दी है. पहले उन्होंने 2 अक्टूबर को तिहाड़ जेल में वापस आकर सरेंडर करना था. इससे पहले उन्हें अदालत ने सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत दी थी.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने राशिद की अंतरिम जमानत आगे बढ़ते हुए उन्हें 13 अक्टूबर को संबंधित जेल के समक्ष सरेंडर करने का निर्देश दिया है. राशिद के वकील ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था. जिसके बाद अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत को आगे बढ़ा दिया.
तिहाड़ जेल में बंद थे राशिद
टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सांसद इंजीनियर राशिद ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया था. अदालत ने उन्हें 10 सितंबर को दो लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत बांड भरने पर अंतरिम जमानत दे दी थी. अदालत ने उन पर कई शर्तें भी लगाईं थीं, जिनमें गवाहों या जांच को प्रभावित न करने के निर्देश भी शामिल थे. इससे पहले 5 जुलाई को अदालत ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पद की शपथ लेने के लिए राशिद को हिरासत में पैरोल दी थी.
NIA ने किया था गिरफ्तार
2017 के आतंकी फंडिंग मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद राशिद 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. कश्मीरी व्यवसायी जहूर वटाली की जांच के दौरान इंजीनियर राशिद का नाम सामने आया था, जिसे एनआईए ने कथित तौर पर कश्मीर घाटी में आतंकवादी ग्रुप और अलगाववादियों को टेरर फंडिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. बता दें कि इंजीनियर रशीद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बारामूला में पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को हराया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










