
सांप को पहले इंजेक्शन, फिर नशा... ड्रग्स से ज्यादा महंगा और खतरनाक है स्नेक बाइट की लत
AajTak
बिग बॉस ओटीटी के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा की रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के आरोप लगे हैं. इस संबंध में पुलिस ने एल्विश समेत छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की है. सांप के जहर को ड्रग्स की तरह वे लोग लेते हैं, जिन्हें ड्रग्स में भी मजा नहीं आ रहा. यह ड्रग्स के कहीं ज्यादा महंगा और खतरनाक है.
सांपों का जहर ड्रग्स के नशे से भी ऊपर हो गया है. यह काफी महंगा है. जिन लोगों को अब ड्रग्स में भी मजा नहीं आ रहा, वे लोग अब सांपों के जहर का इस्तेमाल करते हैं. जिन सांपों के जहर को लोग नशे के लिए इस्तेमाल करते हैं, उन सांपों को पहले एक इंजेक्शन लगाया जाता है, ताकि सांप का जहर जानलेवा न रहे. इंजेक्शन लगाकर उस जहर को हल्का कर दिया जाता है.
इंजेक्शन लगने के बाद जब सांपों का जहर हल्का हो जाता है, तो इन सांपों से लोग खुद को कटवाते हैं, जिसे स्नेक बाइट कहते हैं. यह जहर पांच से छह दिन तक इंसान के शरीर में असर रखता है. कोबरा के 1ML जहर की कीमत बाजार में 10 हजार से 25 हजार रुपये तक होती है, जो चोरी छिपे बिकता है.
जिनका काटा पानी भी नहीं मांगता, उसके जहर में तलाशा जा रहा सुरूर
जहरीले सांप... जिन्हें देखकर ही जिस्म सिहर जाता है. जिनका काटा पानी भी नहीं मांगता, उन सांपों के जहर में अब इंसान सुरूर और नशा तलाश करने लगा है. सांप का ये जहरीला नशा दिल्ली और मुंबई की पार्टियों में इस कदर फैल चुका है कि इसका धंधा करने वालों की चांदी हो रही है. सांप के हलक से निकाले जाने वाले जहर की कीमत करोड़ों में है.
अगर जहरीला सांप किसी को काट ले तो कुछ ही समय में जुबान अकड़ने लगती है. शरीर नीला पड़ने लगता है. सांसें साथ छोड़ने लगती हैं, ये अब सांप का विष बड़ी-बड़ी पार्टियों में नशे की चीज बन रहा है. ये नशा सबसे महंगा नशा बताया जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










