
सांगली में गूंजे 'जय हिंद' के नारे... ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिकों ने मनाया जश्न
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक से पूरे देश में गर्व और उत्साह का माहौल है. महाराष्ट्र के सांगली में भी नागरिकों ने इस जवाबी कार्रवाई का जोरदार स्वागत किया. लोगों ने पटाखे फोड़कर, मिठाइयां बांटकर और 'जय हिंद' के नारों के साथ भारतीय सेना को सलाम किया.
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद पूरे देश में गर्व और उत्साह की लहर है. इसी क्रम में महाराष्ट्र के सांगली में भी नागरिकों ने जश्न मनाया और सेना को सलाम किया. इस दौरान जय हिंद और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. नागरिकों ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और भारतीय सेना के साहसिक कदम की सराहना की.
सांगली के नागरिकों, खासकर शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्थान संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख इलाकों में पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और जय हिंद तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से भर दिया. लोगों ने इस कार्रवाई को ‘सिंदूर के अपमान का जवाब’ बताते हुए कहा कि भारतीय सेना ने महिलाओं के माथे के सिंदूर का बदला ले लिया है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर: राजस्थान के सरहदी गांव में मुस्लिम समुदाय ने की एयर स्ट्राइक की तारीफ, बोले- हम सेना के साथ तैयार
बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी. इनमें बड़ी संख्या में पर्यटक और आम नागरिक शामिल थे. इस क्रूर हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एक साथ एयर स्ट्राइक की और 100 से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया.
सांगली में जश्न के दौरान शिव प्रतिष्ठान युवा हिंदुस्थान के अध्यक्ष नितीन चौगुले ने कहा कि भारत ने सिर्फ बदला नहीं लिया, बल्कि आतंकियों को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हमारी माताओं-बहनों के सिंदूर पर कोई हाथ डालेगा तो हम उसे उसकी ही जमीन पर जाकर जवाब देंगे.
एक महिला नागरिक स्नेहा चौगुले ने कहा कि सेना की इस कार्रवाई से हर महिला को गर्व है. देश के लिए मर-मिटने वाले जवानों को हमारा शत-शत नमन है. जश्न के दौरान बड़ी संख्या में युवक, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए. उन्होंने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










