
सहेली से शादी करने के लिए MBA कर रही लड़की ने सेक्स चेंज कराया, इनकार करने पर दोस्त को बर्थडे पर जिंदा जला दिया
AajTak
चेन्नई में एक युवक ने अपनी दोस्त पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने कुछ वक्त पहले युवती से शादी के लिए अपना सेक्स चेंज कराया था, लेकिन युवती ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था. इसी से नाराज होकर उसने युवती उसके बर्थडे पर हत्या कर दी.
चेन्नई के थालंबुर इलाके में झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने अपनी दोस्त के बर्थडे पर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी मृत की सहेली थी और बाद में उसने अपनी दोस्त से शादी के लिए सेक्स चेंज कर लिया था और लड़का बन गया था, लेकिन मृतका नंदिनी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया, इसी से नाराज होकर आरोपी ने नंदिनी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया.
दोनों ने साथ में की थी पढ़ाई
पुलिस टीम ने इस हत्या मामले में वेट्रिमरन को गिरफ्तार किया है, वेट्रिमरन ने कुछ वक्त पहले अपना सेक्स चेंज करा लिया था. सेक्स चेंज कराने से पहले उसका नाम पंडी मुरुगेश्वरी था.
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार पुलिस ने बताया कि मुरुगेश्वरी और आर नंदिनी दोनों मदुरै के एक गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थीं और एक-दूसरे की अच्छी दोस्त थीं. बाद में मुरुगेश्वरी ने नंदिनी से शादी के लिए अपना सेक्स चेंज करा लिया. इसपर नंदिनी ने वेट्रिमरन के साथ रिश्ता रखने से इनकार कर दिया, लेकिन दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे.
बर्थडे पर की हत्या
वहीं, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में B.Sc. करने के बाद नंदिनी आठ महीने पहले नौकरी करने के लिए चेन्नई आ गई. जहां वह अपने चाचा के साथ रहती थी. शनिवार को वेट्रिमरन ने नंदिनी को फोन किया और साथ में कुछ वक्त बिताने को कहा. दोनों ने साथ में घूमते हुए कपड़े खरीदे और तांबरम के पास स्थित एक अनाथालय भी गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










