
'सस्पेंड की जाए उम्रकैद की सजा,' 1984 सिख दंगा के दोषी नरेश सेहरावत की HC में याचिका
AajTak
पटियाला हाउस कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े 2 लोगों की हत्या के मामले में 2 व्यक्तियों को दोषी ठहराया था. निचली अदालत ने मामले में दोषी यशपाल को फांसी की सजा सुनाई थी. जबकि दूसरे दोषी नरेश सेहरावत को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी.
1984 सिख दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा पाए दोषी नरेश सेहरावत ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. इसमें उन्होंने अपनी सजा के निलंबन की मांग की है. अर्जी में नरेश सेहरावत ने कहा कि उनका स्वास्थ ठीक नहीं है. साथ ही किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. लिहाजा, हाईकोर्ट उनकी सजा को निलंबित करे.
दरअसल, पटियाला हाउस कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े 2 लोगों की हत्या के मामले में 2 व्यक्तियों को दोषी ठहराया था. निचली अदालत ने मामले में दोषी यशपाल को फांसी की सजा सुनाई थी. जबकि दूसरे दोषी नरेश सेहरावत को कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी.
दो सिखों की हत्या में दोषी पाया था...
बता दें कि एसआईटी द्वारा दर्ज किए गए 5 मामलों में पहले केस में 2018 में फैसला आया था. कोर्ट ने कहा था कि 1984 में जो कुछ हुआ, वह बेहद बर्बर था. कोर्ट ने नरेश सेहरावत और यशपाल सिंह को दो सिखों हरदेव सिंह और अवतार सिंह की दिल्ली के महिपालपुर में दंगों में जान से मारने का दोषी पाया है. सजा पाने वाले नरेश सेहरावत की उम्र 59 और यशपाल सिंह की उम्र 55 साल थी. दंगों में मारे गए दोनों लोग हरदेव सिंह और अवतार सिंह की उम्र क्रमशः 1984 में 24 और 26 साल थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










