
'सस्ता पीआर स्टंट', PM मोदी के आरोपों पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार
AajTak
खड़गे ने ट्वीट में लिखा, 'पीएम मोदीजी झूठ, छल, जालसाजी, लूट और प्रचार ये 5 विशेषण हैं, जो आपकी सरकार का सबसे अच्छा वर्णन करते हैं. 100 दिन की योजना के बारे में आपका ढोल पीटना एक सस्ता पीआर स्टंट था. 16 मई, 2024 को आपने यह भी दावा किया था कि आपने 2047 के रोडमैप के लिए 20 लाख से ज़्यादा लोगों से इनपुट लिए हैं. पीएमओ में दायर आरटीआई ने आपके झूठ को उजागर करते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया.'
कर्नाटक चुनाव के वादों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तीखी आलोचना ने भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग को तेज कर दिया है. शुक्रवार को खड़गे ने बीजेपी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया और एनडीए की हालिया 100-दिवसीय योजना को 'एक सस्ता पीआर स्टंट' बताया.
एक दिन पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा था कि देश के लोगों को झूठे वादों की कांग्रेस प्रायोजित संस्कृति के खिलाफ सतर्क रहना होगा. खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा, 'झूठ, छल, जालसाजी, लूट और प्रचार' ये 5 विशेषण हैं, जो आपकी सरकार का सबसे अच्छा वर्णन करते हैं.
'सस्ता पीआर स्टंट'
खड़गे ने ट्वीट में लिखा, 'पीएम मोदी जी झूठ, छल, जालसाजी, लूट और प्रचार ये 5 विशेषण हैं, जो आपकी सरकार का सबसे अच्छा वर्णन करते हैं. 100 दिन की योजना के बारे में आपका ढोल पीटना एक सस्ता पीआर स्टंट था. 16 मई, 2024 को आपने यह भी दावा किया था कि आपने 2047 के रोडमैप के लिए 20 लाख से ज़्यादा लोगों से इनपुट लिए हैं. पीएमओ में दायर आरटीआई ने आपके झूठ को उजागर करते हुए विवरण देने से इनकार कर दिया. बीजेपी में 'बी' का मतलब विश्वासघात है, जबकि 'जे' का मतलब जुमला है.'
'मोदी की गारंटी एक क्रूर मजाक है'
खड़गे ने पीएम मोदी की सरकार पर अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरा न उतरने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी सत्ता में आने के बाद से सात बार अपने वादों से मुकर गई है. 'अच्छे दिन, प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरियां, विकसित भारत' उन सात सवालों में हैं जो खड़गे ने एनडीए सरकार के सामने रखे. उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ सरकार वादों को पूरा करने में विफल रही है. मोदी की गारंटी 140 करोड़ भारतीयों के साथ एक क्रूर मजाक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










