
सलमान खान केस: आरोपी के सुसाइड मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, CID भी कर रही पड़ताल
AajTak
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मामले में सीआईडी जांच के साथ ही मजिस्ट्रियल जांच कराने का भी फैसला किया गया है. ये फैसला मृतक के परिजनों द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बीच लिया गया है. हालांकि इसके लिए अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं मृतक का गुरुवार को दक्षिण मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया.
अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग केस से जुड़े आरोपी अनुज थापन के सुसाइड करने से मामला और गहरा गया है. अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग के लिए हथियार सप्लाई करने के आरोपी थापन ने बुधवार को क्राइम ब्रांच के लॉकअप बाथरूम में सुसाइड कर लिया था. इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं. इसको लेकर मामले की CID जांच के साथ-साथ अब मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं.
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मामले में सीआईडी जांच के साथ ही मजिस्ट्रियल जांच कराने का भी फैसला किया गया है. ये फैसला मृतक के परिजनों द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बीच लिया गया है. हालांकि इसके लिए अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं मृतक का गुरुवार को दक्षिण मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम फॉरेंसिक डॉक्टरों की मौजूदगी में किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी की गई है। फिलहाल रिपोर्ट आने का इंतजार है.
कालीन (दरी) से लगाई थी फांसी
पुलिस के मुताबिक थापन ने क्राइम ब्रांच लॉकअप बाथरूम में खिड़की से लटकाने के लिए कपड़े से बने कालीन (दरी) का इस्तेमाल किया था. असल में लॉकअप से लेकर बाथरूम की एंट्री तक की जगह तो सीसीटीवी की निगरानी में है, लेकिन बाथरूम के अंदर जहां उसने फांसी लगाई वहां कोई सीसीटीवी नहीं है. इसलिए मामले में अब मजिस्ट्रियल जांच भी कराने का फैसला किया गया है.
14 अप्रैल को हुई थी सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग
बता दें कि, हफ्तेभर पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल के अनुज थापन शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था. वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता था. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे. ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










