
सलमान के घर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा
AajTak
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है. एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सुबह तक दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा. यहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी.
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता (उम्र 24 साल) और सागर (उम्र 21 साल) के रूप में हुई है. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं. शर्ट में नजर आ रहे आऱोपी का नाम सागर है, जबकि टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान केस: बाइक मालिक तक पहुंची मुंबई पुलिस, शूटर्स के बारे में मिले ये अहम सुराग
अपार्टमेंट के बाहर मिले गोलियों के निशान
बता दें कि रविवार सुबह 5 बजे 2 अज्ञात बाइक सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की थी. दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करके भाग गए. दोनों ने हेलमेट पहना था. सलमान के अपार्टमेंट के बाहर उन गोलियों के निशान भी मिले हैं. एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरती हुई भी निकल गई. सलमान अक्सर इसी बालकनी से अपने फैंस को वेव या ग्रीट किया करते हैं. जांच में वहां गोली के शेल को बरामद किया गया है.
फायरिंग कर कहां भागे आरोपी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










