
सर्वे: BJP अपने दम पर बना लेगी सरकार, जानें- आज हुए लोकसभा चुनाव तो किसको कितनी सीटें
AajTak
MOTN को इंडिया टुडे ग्रुप और CVoter द्वारा किया गया है. यह सर्वे 2 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 के बीच किया गया है, जिसमें भारत के सभी 543 लोकसभा सीटों के 54,418 लोगों से बातचीत की गई. इनके अलावा सी-वोटर ने पिछले 24 हफ्तों के दौरान 70,705 लोगों की भी राय जानी. इस प्रकार कुल MOTN रिपोर्ट को बनाने के लिए कुल 1 लाख 25 हजार 123 लोगों की राय का विश्लेषण किया गया.
इंडिया टुडे ग्रुप-CVoter का Mood of the Nation (MOTN) सर्वे आ गया है, जिसमें बीजेपी को बढ़त मिल रही है और अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो भगवा पार्टी अपने दम पर सरकार बना सकती है. सर्वे के मुताबिक आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी को 281 सीटें मिल सकती हैं. यानी भगवा पार्टी अपने दम पर सरकार बना सकती है. वहीं कांग्रेस को 78 सीटें मिल सकती हैं. लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटें मिली थीं, जो अब घटती दिख रही हैं. अन्य के खाते में 184 सीटें आ सकती हैं.
आज चुनाव हुए तो किस पार्टी को कितने प्रतिशत वोट-
बीजेपी- 40.7 कांग्रेस- 20.5 अन्य- 38.5
आज लोकसभा चुनाव हुए तो किस गठबंधन को कितनी सीट-
एनडीए- 343 इंडिया ब्लॉक- 188 अन्य-12
2 जनवरी से 9 फरवरी के बीच किया गया सर्वे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










