
सर्बानंद सोनोवाल को अदालत ले जाऊंगाः ‘भारत का दुश्मन’ बताए जाने पर बदरुद्दीन अजमल
AajTak
एआइयूडीएफ प्रमुख ने एक खास बातचीत में असम चुनाव अभियान में उठ रहे विभिन्न विवादास्पद मुद्दों पर अपनी बेबाक राय जाहिर की. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें क्यों लगता है कि भाजपा उनमें बहुत दिलचस्पी रखती है.
ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआइयूडीएफ) के प्रमुख और असम से लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजमल असम विधानसभा चुनाव अभियान में इकलौते सबसे बड़े मुद्दे के रूप में उभरे हैं. भाजपा का दावा है कि वे असम की संस्कृति और सभ्यता के लिए खतरा हैं. असम की आबादी 40 फीसद मुसलमान वोटों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने इत्र व्यापारी से राजनेता बने अजमल से हाथ मिलाया है. डिप्टी एडिटर कौशिक डेका के साथ खास बातचीत में अजमल ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी, विभिन्न विवादास्पद मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी और ‘‘देश का दुश्मन’’ कहे जाने पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने का वादा किया. बातचीत के प्रमुख अंशः सवालः आप विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दे के रूप में उभरे हैं. भाजपा का दावा है कि आप असम के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. वे लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहते हैं या बदरुद्दीन अजमल को. मोदी के विकल्प के रूप में पेश किए जाने पर आपको कैसा लगता है?More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












