
सर्द मौसम में गर्माहट बढ़ाएगा तरनतारन का बहुकोणीय मुकाबला, उपचुनाव में सभी दल झोंकेंगे ताकत
AajTak
तरनतारन विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में AAP, कांग्रेस, शिअद और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. यह सीट AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई है. चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले जनता का मूड जानने का सेमीफाइनल माना जा रहा है.
पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है. यह उपचुनाव AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए हो रहा है. माना जा रहा है कि यह मुकाबला चार प्रमुख दलों- AAP, कांग्रेस, शिअद और बीजेपी के बीच कड़ा और बहुकोणीय रहने वाला है.
AAP का दांव- अकाली पृष्ठभूमि वाले हरमीत सिंह संधू
तरनतारन, जिसे पंजाब की हार्डकोर पंथक सीट माना जाता है, पर आम आदमी पार्टी ने दांव लगाया है पूर्व अकाली विधायक हरमीत सिंह संधू पर. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले हफ्ते तरनतारन दौरे के दौरान संधू को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया.
संधू का इलाके में मजबूत जनाधार है. वे 2002 में निर्दलीय और फिर 2007 व 2012 में शिअद के टिकट पर विधायक रह चुके हैं. अकाली-बीजेपी सरकार में वे मुख्य संसदीय सचिव भी रहे. अब चुनौती यह है कि वे अपने पुराने अकाली वोट बैंक को AAP में कितना ट्रांसफर करा पाते हैं.
पिछले कुछ उपचुनावों में AAP ने लगातार चार में से तीन सीटें जीतीं, जिससे उसका मनोबल ऊंचा है. पार्टी इस चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले जनता का मूड जानने का सेमीफाइनल मान रही है. हालांकि, विरोधी लहर (anti-incumbency) और स्थानीय मुद्दों पर उठते सवालों से निपटना उसके लिए आसान नहीं होगा.
अकाली दल का मिशन- खोया जनाधार वापस पाने की कोशिश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










