
सर्दियों में रोज खाएं ये 3 सीड्स, शरीर रहेगा गर्म और स्किन बनेगी मुलायम
AajTak
सीड्स (बीज) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. खासकर सर्दियों में इनका सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट भी पहुंचाते हैं. इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी स्किन को अंदर से स्वस्थ रखते हैं जिससे आपकी त्वचा सुंदर और सॉफ्ट रहती है.
सर्दियों के मौसम में शरीर को हेल्दी बनाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है. ठंड के मौसम में अक्सर छोटी सी लापरवाही में ही शरीर को बीमारियां घेर लेती हैं. ऐसे में इस मौसम में आपको खासतौर पर अपनी डाइट में ऐसी चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए जो शरीर को अंदर से पोषण दें और उसे गर्म बनाए रखें. ठंड में आपके लिए सीड्स का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है.
सीड्स (बीज) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. खासकर सर्दियों में इनका सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ शरीर को गर्माहट भी पहुंचाते हैं.
सीड्स को कच्चा खाया जा सकता है लेकिन इन्हें भिगोकर या भूनकर खाना भी ज्यादा लाभकारी होता है क्योंकि ऐसा करने से उनमें मौजूद पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद मिलती है. यहां हम कुछ सीड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें सर्दी के मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
अलसी के बीज अलसी के बीज ओमेगा 3 फैटी एसिड का बढ़ियो सोर्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करते हैं और हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं. अलसी में की हेल्दी फैटी एसिड भी होते हैं जो आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छे होते हैं. ये आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है जो कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है और आपकी स्किन को लंबे समय तक जवान रखता है.
चिया सीड्स
चिया सीड्स वेट लॉस के मामले में जितने पॉपुलर हैं, उतने ही स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं. चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है. चिया सीड्स में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और हार्ट हेल्थ और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाते हैं. चिया सीड्स में मौजूद फाइबर, वजन घटाने में मदद करता है और पाचन को दुरुस्त रखता है. चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









