
सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर अकेले पड़े दिग्विजय सिंह, कांग्रेस बोली- ये उनके निजी विचार
AajTak
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर पूरी तरह घिर गए हैं. अब कांग्रेस ने भी उनके बयान से किनारा कर लिया है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा- दिग्विजय सिंह की टिप्पणी उनके 'निजी विचार' हैं और पार्टी द्वारा इसका समर्थन नहीं किया गया है. यूपीए सरकार द्वारा 2014 से पहले सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. सैन्य कार्रवाइयां जो राष्ट्रीय हित में हैं, कांग्रेस ने सभी का समर्थन किया है और आगे भी करती रहेगी.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान देकर दिग्विजय अकेले पड़ गए हैं. कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सोमवार को ट्वीट किया और स्पष्ट किया है कि दिग्विजय सिंह की टिप्पणी उनके 'निजी विचार' थे और पार्टी इसका समर्थन नहीं करती है.
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 2016 में पुलवामा हमले मामले में आज तक संसद के सामने कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई. उन्होंने दावा किया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया गया, लेकिन सबूत नहीं दिखाया. ये (बीजेपी) सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं. दिग्विजय सिंह ने आगे कहा था कि हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान पुलवामा में शहीद हुए थे. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि सभी जवानों को एयरलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी नहीं माने. ऐसी चूक कैसे हो गई?
'दिग्विजय के बयान का कांग्रेस नहीं करती समर्थन'
दिग्विजय के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने के बाद राजनीति गरमा गई. बीजेपी ने सीधे कांग्रेस को घेरा तो पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया और कहा- वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अपने निजी विचार हैं. इसका कांग्रेस समर्थन नहीं करती है. 2014 से पहले यूपीए सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी. कांग्रेस ने राष्ट्रीय हित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करना जारी रखेगी.
'सर्जिकल स्ट्राइक के कोई सबूत नहीं'
बताते चलें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच गई है. इसमें शामिल पार्टी नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक रैली को संबोधित किया और यहां तक कहा कि पुलवामा हमला एक सुरक्षा चूक का परिणाम था. इस हमले में हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. दिग्विजय ने आगे यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के कोई सबूत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले पर कोई रिपोर्ट संसद के सामने नहीं रखी गई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










