
सरेंडर की 3 शर्तें, पुलिस को खुली चुनौती... क्या अकाल तख्त चीफ की सलाह मानेगा अमृतपाल?
AajTak
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में भगोड़े ने खुद कहा कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था और वह पुलिस घेरा तोड़कर भागने में सफल रहा था. इस बीच अवैध हिरासत के आरोपों का सामना कर रही पंजाब पुलिस के लिए यह वीडियो राहत लेकर आया है.
भगोड़े अमृतपाल सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में भगोड़े ने पुष्टि की कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था और वह पुलिस घेरा तोड़कर भागने में सफल रहा था. पांच मिनट के इस वीडियो में अमृतपाल पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर से पहले अपनी शर्तें रखता दिखाई दे रहा है.
यह वीडियो किस जगह पर शूट किया गया इसकी पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि यह वीडियो यूपी के लखीमपुर खीरी में शूट किया गया है. साथ ही कहा जा रहा है कि यह वीडियो ब्रिटेन के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया, जिसे कि अब भारत में बैन कर दिया गया है. इस वीडियो में अमृतपाल ने अकाल तख्त के प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह का जिक्र करते हुए उनसे इस बैसाखी पर 'सरबत खालसा' बैठक बुलाने की अपील की है.
क्या होता है सरबत खालसा?
सरबत खालसा एक ऐसी सभा को कहते हैं जिसमें कि कई सिख संगठन हिस्सा लेते हैं. इस दौरान पंथक संगठन आए हुए संकट का हल तलाशने के लिए चर्चा करते हैं. इसके बाद जो भी फैसला होता है तख्त साहिब के जत्थेदार कौम को उसका पालन करने के लिए आदेश देते हैं.
भिंडरावाले 2.0 के बदले हावभाव
वीडियो में अमृतपाल सिंह के हावभाव भी साफ तौर पर देखे जा सकते हैं. उसकी धीमी आवाज और अस्थिर आंखें साफ कह रही हैं कि 12 दिनों तक पुलिस से बचना उसके लिए भी काफी मुश्किल रहा है. इस अमृतपाल की तुलना खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले से की जाती है. लेकिन इस वीडियो में अमृतपाल के हावभाव काफी अलग नजर आए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










