
सरहद लांघकर भारत आ गई एक और 'सीमा', लेकिन बेवफा निकल गया प्रेमी
AajTak
21साल की सपला अख्तर प्यार के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर पड़ोसी मुल्क से भारत के सिलीगुड़ी आई थी. लेकिन भारत आने के बाद जब महिला को अपने प्रेमी का असली मकसद पता चला तो वह भाग गई. दरअसल, प्रेमी उसे नेपाल में बेचने की तैयारी कर रहा था.
सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी से भला कौन परिचित नहीं होगा. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भागकर भारत के ग्रेटर नोएडा आई सीमा की कहानी बेहद दिलचस्प है. अब ऐसी ही एक प्रेम कहानी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सामने आई है. लेकिन फर्क सिर्फ एक है, सीमा अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है, लेकिन बांग्लादेश से सिलीगुड़ी आई यह युवती जाल में फंस गई.
दरअसल, महिला सपला अख्तर (21 साल) प्यार के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बांग्लादेश से भारत के सिलीगुड़ी आई थी. लेकिन भारत आने के बाद जब महिला को अपने प्रेमी का असली मकसद पता चला तो वह भाग गई.
अवैध रूप से भारत में घुसी
सूत्रों के मुताबिक, वह अपने भारतीय प्रेमी के लिए करीब ढाई महीने पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी. इसके बाद वह सिलीगुड़ी में अपने प्रेमी के साथ खुशी-खुशी दिन गुजार रही थी. लेकिन एक दिन अचानक युवती को पता चला कि उसका प्रेमी उसे नेपाल में बेचने की साजिश रच रहा है.
इसकी भनक लगते ही युवती के सिर से प्यार का भूत उतरा और वह अपने प्रेमी से बचने के लिए भाग निकली. बताया गया कि युवती बचते बचाते सिलीगुड़ी रेलवे जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी, तभी एक स्वयंसेवी संस्था ने उसे संदिग्ध हालात में घूमते हुए देख लिया.
जेल भेजी गई युवती

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










