
सरपंच हत्याकांड: झूठी निकली नासिक में आरोपी कृष्ण अंधाले को देखे जाने की खबर, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
AajTak
नासिक के एक वकील गीतेश बांकर ने दावा किया था कि उसने बुधवार सुबह गंगापुर रोड पर सहदेव नगर में एक मंदिर के पास सरपंच हत्याकांड के आरोपी कृष्ण अंधाले को देखा था, उसी सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई.
Beed Sarpanch Santosh Deshmukh murder: महाराष्ट्र के चर्चित सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में वांछित एक आरोपी को नासिक में देखे जाने की खबर पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया. लेकिन आरोपी के संबंध में यह खबर झूठी निकली. दरअसल, नासिक शहर के एक वकील ने दावा किया कि उसने सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में वांछित आरोपी कृष्ण अंधाले को देखा है, जिसके बाद पुलिस ने यहां व्यापक तलाशी अभियान चलाया था.
नासिक के एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि वकील गीतेश बांकर ने दावा किया कि उसने बुधवार सुबह गंगापुर रोड पर सहदेव नगर में एक मंदिर के पास सरपंच हत्याकांड के आरोपी कृष्ण अंधाले को देखा था, उसी सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई.
बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल 9 दिसंबर को अगवा कर लिया गया था और प्रताड़ित कर उनकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कृष्ण अंधाले को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. उसकी तलाश जारी है.
वकील गीतेश बांकर ने दावा किया था कि उसने बुधवार सुबह करीब 9.15 बजे कृष्ण अंधाले को देखा था. गीतेश ने बुधवार को एक समाचार चैनल से कहा था कि उसने दो लोगों को एक पेड़ के पास खड़े देखा. उनमें से एक ने माथे पर तिलक लगाया हुआ था और मास्क पहना हुआ था. जब उसने एक पल के लिए मास्क नीचे किया, तो उसने देखा कि वह कृष्ण अंधाले था. वह तुरंत बाइक पर सवार होकर वहां से चला गया.
वकील गीतेश ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. पुलिस अफसर ने कहा कि बाद में, क्राइम ब्रांच ने भी कार्रवाई की, लेकिन कोई सबूत या आरोपी का पता नहीं चला.
पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत बछव ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की, लेकिन किसी भी आरोपी का कोई सबूत या निशान नहीं मिला. जब सोशल मीडिया और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट की जांच की गई, तो पुलिस ने पाया कि इस सूचना में कोई सच्चाई नहीं थी. यह केवल एक अफवाह साबित हुई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










