
सरपंच मर्डर केस: सभी 8 आरोपियों पर लगा मकोका, एक फरार आरोपी की तलाश जारी
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल सभी आठ आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया गया है. इस हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन एक आरोपी की अभी भी तलाश की जा रही है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल सभी आठ आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया गया है. इस हत्याकांड में शामिल सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन एक आरोपी की अभी भी तलाश की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, बीड के मासाजोग के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था. उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित करने के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी. वे वहां एक पवनचक्की परियोजना का संचालन कर रही ऊर्जा कंपनी पर जबरन वसूली को रोकने की कोशिश कर रहे थे.
पुलिस ने हत्या और जबरन वसूली का केस दर्ज किया था. इसके बाद मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी गई. मकोका की धारा 3(1) सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, सुधीर सांगले, कृष्णा अंधाले, विष्णु चाटे, सिद्धार्थ सोनावणे, महेश केदार और जयराम चंगे के खिलाफ लगाई गई है.
इस धारा के तहत दोषी पाए जाने वालों अपराधियों को सजा-ए-मौत या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. इस बहुचर्चित हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली मामले के आरोपियों में एनसीपी मंत्री और परली विधायक धनंजय मुंडे का करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड भी शामिल है.
इस मामले में दो फरार आरोपियों समेत तीन लोगों को पिछले हफ्ते पुणे और कल्याण से गिरफ्तार किया गया था. दो वांछित आरोपियों सुदर्शन चंद्रभान घुले (26) और सुधीर सांगले (23) को पुणे से पकड़ा गया, जबकि सिद्धार्थ सोनावणे को ठाणे जिले के कल्याण से पकड़ा गया था.
सूत्रों की माने तो पुलिस को संदेह था कि मासाजोग गांव का निवासी सिद्धार्थ सोनावणे सरपंच संतोष देशमुख की गतिविधियों पर नजर रखता था. इसके साथ ही अन्य आरोपियों को उनके बारे में जानकारी देता था. सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले को सीआईडी को सौंप दिया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










